लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: थम नहीं रही मुंबई कांग्रेस की 'मुश्किलें', ये हैं 'चुनौतियां'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 5, 2019 11:54 IST

Mumbai Congress: कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताते हुए आगामी चुनाव न लड़ने का किया फैसला, जानिए वजह

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से महज एक पखवाड़े पहले ही कांग्रेस की मुंबई इकाई के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं। पूर्व पार्टी प्रमुख संजय निरुपम ने ऐलान किया है कि वह इन चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे। 

निरुपम पार्टी से उनके द्वारा सिफारिश किए गए कांग्रेस कार्यकर्ता को टिकट न दिए जाने से नाराज हैं।

संजय निरुपम ने दिखाए बगावती तेवर

उन्होंने गुरुवार को कहा, ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी मेरी सेवाएं और नहीं चाहती है। मैंने मुंबई में विधानसभा चुनावों के लिए सिर्फ एक नाम की सिफारिश की थी। सुना है कि उसे भी खारिज कर दिया गया है। जैसा कि मैंने नेतृत्व को पहले ही कहा था कि उस हालत में मैं चुनाव अभियान में हिस्सा नहीं लूंगा।' 

उन्होंने इसके लिए पार्टी में ही अपने प्रतिद्वंद्वियों को दोषी ठहराया और कहा कि स्थिति न बदलने पर वह पार्टी छोड़ देंगे। 

पार्टी के कुछ लोग निरुपम के बयान को दबाव बनाने की रणनीति बता रहे हैं, लेकिन हालिया घटनाक्रम दिखाता है कि मुंबई कांग्रेस में चीजें अब भी नहीं सुधरी है और पार्टी में अंदरूनी लड़ाई और गुटबाजी जारी है।

इस साल हुए लोकसभा चुनावों से पहले, मुंबई कांग्रेस के कई धड़ों ने पार्टी नेतृत्व से निरुपम के खिलाफ शिकायत करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी, जो उस समय पार्टी इकाई के अध्यक्ष थे, पार्टी ने निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को पदभार दे दिया था। 

लेकिन इस बदलाव से भी पार्टी को लोकसभा चुनावों में कोई फायदा नहीं हुआ और वह शहर की छह में से पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव हार गई। इसकी हार की जिम्मेदारी लेते हुए देवड़ा ने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था।

पार्टी ने देवड़ा की जगह वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ को नियुक्त किया, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि स्थितियां कुछ ज्यादा बदली हैं।

मुंबई कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी से है परेशान?

जानकारों का मानना है कि मुंबई कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या गुटबाजी है। पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता एकदूसरे के साथ काम करने के इच्छुक नही हैं। शीर्ष नेतृत्व को इस बारे में पता है लेकिन वह इन नेताओं को ऐसा करने से रोकने और साथ में काम करवाने में असफल रहा है।   

इस गुटबाजी से पार्टी के जमीनी स्तर पर नुकसान हुआ है। वास्तव में शहर के कई हिस्सों में उसकी मौजदूगी ना के बराबर रह गई है। पार्टी अपना जनाधार तैयार करने में नाकाम रही है।

खिसका कांग्रेस का जनाधार

पारंपरिक तौर पर शहर में मराठी मतदाताओं पर शिवसेना का प्रभाव रहा है जबकि कांग्रेस को ज्यादातर गैर-मराठी, अल्पसंख्यकों और दलित मतदाताओं का समर्थन प्राप्त था। लेकिन पिछल कुछ सालों में, पार्टी का जनाधार ज्यादातर बीजेपी की तरफ खिसक गया है। 

पार्टी दशकों तक पार्टी के मामलों को संभालने वाले मुरली देवड़ा और गुरुदास कामत जैसे नेताओं का उत्तराधिकारी तैयार करने में विफल रही है। 

पार्टी में बढ़ती हुई गुटबाजी और शीर्ष नेताओं के बगावती सुर को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में उसके लिए शानदार प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। 

टॅग्स :कांग्रेससंजय निरुपममहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019विधानसभा चुनावअसेंबली इलेक्शन २०१९Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग