लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव 2019: चर्चित मराठी ऐक्ट्रेस शिवसेना में शामिल, जानिए कहां से 'लड़ेंगी' चुनाव

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 4, 2019 09:32 IST

Deepali Sayed: मराठी फिल्मों की चर्चित ऐक्ट्रेस दीपाली सैय्यद शिवसेना से जुड़ गई हैं और उन्होंने कहा कि वह पार्टी के टिकट पर मुंबई-कालवा सीट से लड़ेंगी चुनाव

Open in App
ठळक मुद्देमराठी ऐक्ट्रेस दीपाली सैय्यद शिवसेना में हुईं शामिलदीपाली सेना के टिकट पर मुंबई-कालवा से लड़ेंगी चुनाव

मराठी अभिनेत्री दीपाली सैय्यद ने गुरुवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे की की मौजूदगी शिवेसना से जुड़ गईं।

सैय्यद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में शिवसेना के टिकट पर मुंब्रा-कालवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। 

दीपाली सैय्यद इससे पहले 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर अहमदनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं।

शिवेसना ने इस सीट से दीपाली को उतारकर बड़ा दांव खेला है क्योंकि एनसीपी ने इस सीट से अपने मजबूत प्रत्याशी जितेंद्र अव्हाण को उतारा है।

जानिए कौन हैं ऐक्ट्रेस दीपाली सैय्यद

मराठी फिल्मों की चर्चित ऐक्ट्रेस दीपाली सैय्यद का जन्म 1 अप्रैल 1978 को मुंबई के कुर्ला में एक हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने नालंदा विद्यापीठ से फाइन आर्ट्स में अपनी शिक्षा पूरी की है। 

90 के दशक में चर्चित मराठी सीरियलों बंदिनी और समांतर में काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर में 30 मराठी फिल्मों के अलावा कई चर्चित धारावाहिकों में काम किया। 

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच 164-124 सीटों के फॉर्मूले पर बंटवारा हुआ है। बीजेपी ने अब तक 125 और शिवसेना ने 124 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग