लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः राउत ने कहा-किसी एक दल को बहुमत नहीं, शिवसेना और भाजपा के बीच ‘प्रेम-नफरत’ का संबंध

By भाषा | Updated: October 23, 2019 17:22 IST

वरिष्ठ शिवसेना नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने जिन 124 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से वह 100 सीटों पर जीत हासिल करने में सक्षम होंगे। भाजपा ने राज्य में 164 सीटों पर चुनाव लड़ा है जिसमें छोटे सहयोगियों के उम्मीदवार भी शामिल हैं, जिन्होंने कमल छाप पर ही चुनाव लड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बिना शिवसेना के गठबंधन के भाजपा सत्ता में आने में सक्षम नहीं होगी: संजय राउत।राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए हैं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि भाजपा राज्य में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के समर्थन के बिना सरकार बनाने में सक्षम नहीं होगी। राउत की यह टिप्पणी मतगणना की पूर्व संध्या पर आई है।

इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल ने यह दिखाया है कि भाजपा नीत राजग आराम से बहुमत के साथ सरकार बनाने में सक्षम होगी। एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बात करते हुए वरिष्ठ शिवसेना नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने जिन 124 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से वह 100 सीटों पर जीत हासिल करने में सक्षम होंगे।

भाजपा ने राज्य में 164 सीटों पर चुनाव लड़ा है जिसमें छोटे सहयोगियों के उम्मीदवार भी शामिल हैं, जिन्होंने कमल छाप पर ही चुनाव लड़ा था। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा नीत गठबंधन को आराम से बहुमत मिलते हुए दिखाया गया है।

इस गठबंधन में शिवसेना और अन्य पार्टियां शामिल हैं। हालांकि इनमें से कम से कम एक पूर्वानुमान में भाजपा को बहुमत के करीब दिखाया गया है। इस एग्जिट पोल में भाजपा को 142 सीट और शिवसेना को 102 सीटें दी गई हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए साधारण बहुमत 145 सीट की है।

राउत ने कहा, ‘‘ भाजपा बिना शिवसेना की सहायता से अगला सरकार नहीं बना सकती है चाहे शिवसेना 4-5 सीट ही क्यों न जीते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि शिवसेना 100 सीटों पर जीत हासिल करेगी। लेकिन भाजपा अकेले सरकार नहीं बना सकती है।

भाजपा-शिवसेना गठबंधन इस विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।’’ शिवसेना ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस समय शिवसेना का चुनाव पूर्व गठबंधन भाजपा के साथ नहीं था। भाजपा ने 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दोनों ही पार्टियां बाद में सरकार में सहयोगी थी।

दरअसल शिव सेना राज्य की राजनीति में खुद को ‘बिग ब्रदर’ मानती है और वह सरकार में नंबर दो की भूमिका से सहज नहीं महसूस करती। राउत ने यह स्वीकार किया कि शिवसेना और भाजपा के बीच ‘प्रेम-नफरत’ का संबंध है। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ यह गठबंधन वोटों की गिनती के बाद भी नहीं टूटेगा। हालांकि भाजपा और शिवसेना ने 2014 में अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन अब दोनों पार्टियां साथ हैं। यह एक तरफ से प्रेम-नफरत का संबंध है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग