लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा की दूसरी सूची में खड़से और दो मंत्रियों के नाम नहीं

By भाषा | Updated: October 3, 2019 03:35 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा बुधवार रात जारी 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े तथा ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नाम नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।दूसरी सूची में भी वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े तथा ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नाम नहीं हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा बुधवार रात जारी 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े तथा ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नाम नहीं हैं।

हालांकि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा केज सीट से अपनी पार्टी की उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद भाजपा में शामिल हुईं नमिता मूंदड़ा का नाम भाजपा की दूसरी सूची में है।

इसी तरह लोकसभा चुनाव में सांगली से वंचित बहुजन अगाड़ी के टिकट पर चुनाव लड़े और हार चुके गोपीचंद पाडलकर का नाम भी भाजपा की इस सूची में है।

वह बारामती से किस्मत आजमाएंगे। हाल ही में भाजपा में आए वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक गोपालदास अग्रवाल गोंदिया से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में होंगे। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग