लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में तीसरे चरण में कहीं सीधा, तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2019 09:07 IST

औरंगाबाद में चौकोणीय, तो जालना में सीधा मुकाबला ! सात उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद औरंगाबाद में 23 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां शिवसेना-भाजपा युति के उम्मीदवार सांसद चंद्रकांत खैरे, कांग्रेस-राकांपा महागठबंधन के उम्मीदवार विधायक सुभाष झांबड़, एमआईएम-वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार विधायक इम्तियाज जलील और शिवस्वराज्य बहुजन पक्ष के उम्मीदवार विधायक हर्षवर्धन जाधव के बीच चौकोणीय मुकाबला होने जा रहा है.

Open in App

महाराष्ट्र के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था. नामांकन वापस लेने के बाद कुछ स्थानों पर सीधा और कुछ स्थानों पर त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है. कई स्थानों पर भाजपा-शिवसेना युति और कांग्रेस-राकांपा महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है.

औरंगाबाद में चौकोणीय, तो जालना में सीधा मुकाबला ! सात उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद औरंगाबाद में 23 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां शिवसेना-भाजपा युति के उम्मीदवार सांसद चंद्रकांत खैरे, कांग्रेस-राकांपा महागठबंधन के उम्मीदवार विधायक सुभाष झांबड़, एमआईएम-वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार विधायक इम्तियाज जलील और शिवस्वराज्य बहुजन पक्ष के उम्मीदवार विधायक हर्षवर्धन जाधव के बीच चौकोणीय मुकाबला होने जा रहा है.

अपेक्षा के अनुरूप विधायक अब्दुल सत्तार पीछे हट गए हैं. जालना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां भाजपा के रावसाहब दानवे और कांग्रेस के विलास औताड़े के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है. अहमदनगर में विखे-जगताप का सामना यहां 7 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद 19 प्रत्याशी मैदान में हैं.

विधानसभा में विपक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे (भाजपा) व विधायक संग्राम अरुणकाका जगताप (राकांपा) में सीधा मुकाबला हो रहा है. बारामती में सुप्रिया सुले (राकांपा) व कांचन कुल (भाजपा) के बीच मुख्य मुकबला हो रहा है. पुणे में गिरीश बापट (भाजपा) और मोहन जोशी (कांग्रेस) में मुकाबला होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग