लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर में मंदिर में लूट, पुजारी पर हुआ हमला, 6,800 मूल्य की वस्तुएं लूटकर ले गए

By भाषा | Updated: May 29, 2020 16:35 IST

महाराष्ट्र के पालघर के एक मंदिर में लूटपाट के साथ ही दो पुजारियों पर हमले का मामला सामने आया है। वसई तालुका के तहत आने वाल बालीवली में हथियार से लैस तीन लोग जागृत महादेव मंदिर और आश्रम में घुस आए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर जिले के बालीवली में एक मंदिर में कथित तौर पर लूटपाट के साथ ही दो पुजारियों पर हमले का मामला सामने आया है।पालघर में दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के करीब एक महीने बाद यह घटना हुई है।

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के बालीवली में एक मंदिर में कथित तौर पर लूटपाट के साथ ही दो पुजारियों पर हमले का मामला सामने आया है। पालघर में दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के करीब एक महीने बाद यह घटना हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर हुई।

वसई तालुका के तहत आने वाल बालीवली में हथियार से लैस तीन लोग जागृत महादेव मंदिर और आश्रम में घुस आए। उन्होंने बताया कि इन तीनों ने मंदिर के मुख्य पुजारी शंकरानंद सरस्वती और उनके सहयोगी पर हमला किया और 6,800 रुपये मूल्य की वस्तुएं लूटकर चले गए।

अधिकारी ने बताया कि इन तीनों ने मंदिर में भी तोड़-फोड़ की। उन्होंने बताया कि दोनों ही पुजारियों को हल्की चोटें आई हैं और वे दोनों हमलावरों के कब्जे से भागने में सफल रहे। विरार पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले पालघर जिले के गड़चिंचले में 16 अप्रैल को दो साधुओं और उनके चालक की एक भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :पालघरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग