लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: बीजेपी नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, कहा पीएम मोदी को सौंपेंगे रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2021 14:14 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेताओं ने किया बाढ़-भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौराफडणवीस, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने किया महाड का दौरामहाड़ में भूस्खलन से 50 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

महाराष्ट्र के कई भागों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश देखी गई। कोंकण में रायगढ़, रत्नागिरी और पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति लगातार बनी हुई है। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी आज रत्नागिरी जिले में चिपलून का दौरा करेंगे। रायगढ़ जिले में महाड तालुके में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर वह प्रधानमंत्री मोदी को रिपोर्ट सौपेंगे। 

सीएम उद्धव ठाकरे आज जाएंगे चिपलून

वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज बाढ़ प्रभावित चिपलून का दौरा करेंगे। सीएम उद्धव ठाकरे रत्नागिरी जिले में चिपलून बाजार और बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने के बाद सतारा जिले में बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। महाराष्ट्र में रायगढ़ और सातारा जिलों सहित कुछ जगहों पर भूस्खलन से भारी जनहानि हुई है। शनिवार से बारिश का पानी कम होने से विभिन्न जिलों में चालू राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आई है।

बारिश से कोंकण-पश्चिम महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में बारिश थमने से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन कोल्हापुर और सांगली जिलों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई नदियां अभी भी खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। बाढ़ की वजह से हर तरफ कीचड़ और गंदगी फैली हुई है, जिससे बिमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। 

टॅग्स :महाराष्ट्ररायगढ़रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग