लाइव न्यूज़ :

CAA पर खुलकर समर्थन की घोषणा करें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, जानिए भाजपा ने क्यों कहा

By भाषा | Updated: February 5, 2020 20:26 IST

भाजपा ने यह टिप्पणी ठाकरे के उस बयान पर की है जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएए भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकालने के लिए नहीं है। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र ‘‘सामना’’ में प्रकाशित साक्षात्कार में कहा कि दिसंबर में पारित सीएए से डरने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को मंजूरी नहीं देगी।राज्यसभा में विधेयक पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया। 

महाराष्ट्र भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का खुलकर समर्थन करने की घोषणा करें।

भाजपा ने यह टिप्पणी ठाकरे के उस बयान पर की है जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएए भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकालने के लिए नहीं है। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र ‘‘सामना’’ में प्रकाशित साक्षात्कार में कहा कि दिसंबर में पारित सीएए से डरने की जरूरत नहीं है।

इसके साथ ही शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को मंजूरी नहीं देगी क्योंकि इससे सभी धर्मों के लोग प्रभावित होंगे। ठाकरे के साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता माधव भंडारी ने बयान में कहा, ‘‘उन्हें सीएए के समर्थन में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।’’

गौरतलब है कि शिवसेना ने लोकसभा में संशोधित नागरिकता विधेयक का समर्थन किया था। हालांकि, राज्यसभा में विधेयक पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनानागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग