लाइव न्यूज़ :

पिछले तीन साल में गायब हुई महिलाओं के मामले में मध्यप्रदेश टॉप पर, कांग्रेस ने सीएम शिवराज को घेरा

By मुकेश मिश्रा | Published: July 31, 2023 5:34 PM

पिछले हफ़्ते संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में करीब 13 लाख 13 हजार महिलाएं पिछले 3 सालों में गायब हुई हैं। इसमें से सबसे ज्यादा करीब 2 लाख महिलाएं अकेले मध्यप्रदेश की हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पूरे देश में करीब 13 लाख 13 हजार महिलाएं पिछले 3 सालों में गायब हुई हैंसबसे ज्यादा करीब 2 लाख महिलाएं मध्यप्रदेश की हैंइन आंकड़ों का संकलन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने किया है

इंदौरः महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों की प्रभारी श्रीमती शोभा ओझा ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ़्ते संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में करीब 13 लाख 13 हजार महिलाएं पिछले 3 सालों में गायब हुई हैं।  इससे भी ज्यादा शर्मनाक यह है कि इसमें से सबसे ज्यादा यानि करीब 2 लाख महिलाएं अकेले हमारे मध्यप्रदेश की ही हैं।

शिवराज सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए श्रीमती ओझा ने  कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा संकलित ये आंकड़े जब संसद में पेश हुए तो शिवराज सरकार द्वारा उछाले गए 'लाडली बहना' और 'लाडली लक्ष्मी' के खोखले नारों की असली पोल खुल कर सामने आ गई।

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 और 2021 के बीच करीब 160180 महिलाएं और 38234 लड़कियां मध्यप्रदेश से लापता हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काबिज भ्रष्ट और नाकारा भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एक ओर तो दिन-रात 'लाडली बहना', 'लाडली लक्ष्मी' जैसी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर असलियत यह है कि हमारे यहां बेटियां और महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। रोज यहां बेटियां गायब होती हैं, रेप , गैंगरेप के मामले में भी हम नंबर एक पर है।

श्रीमती ओझा ने कहा कि पिछले तीन सालों में ही इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का मध्यप्रदेश से गायब होना हमारे लिये बेहद चिंताजनक है, इसके साथ ही इन आंकड़ों ने एक अक्षम और नाकारा मुख्यमंत्री द्वारा उछाले गये 'लाडली लक्ष्मी' और 'लाडली बहना' जैसे खोखले नारों की शर्मनाक हकीकत को भी पूरी तरह से उजागर कर दिया है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं जबकि इसी अवधि में देश से 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं। सरकार ने संसद को सूचित किया कि उसने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं जिनमें यौन अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना शामिल है।

टॅग्स :एनसीआरबीमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हमला, बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी पर लगाया हमले का आरोप

भारतAlamgir Alam Resignation: ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलम ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन कैबिनेट में थी नंबर दो की हैसियत, ईडी ने कई खुलासे किए...

भारत'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, राहुल आपको निराश नहीं करेंगे': रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक स्पीच

भारतParliament House Complex 2024: संसद सौध में आपका स्वागत है माननीय, 'महा' तैयारी शुरू, बैटरी चालित वाहन, अतिथि गृह और वेस्टर्न कोर्ट हॉस्टल में रंग रोगन, यहां जानें क्या-क्या...

भारतब्लॉग: कुछ नेताओं का सब कुछ दांव पर है इन चुनावों में

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशLok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, 6 बार के MLA रामनिवास रावत ने ज्वाइन की भाजपा

मध्य प्रदेशMPBSE MP Board Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में, जयंत यादव ने 487 मार्क के साथ 12वीं में किया टॉप

मध्य प्रदेशChhindwara Lok Sabha: 16 लाख 32 हजार मतदाता, 30 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी वोटर, कमल खिलाने की कोशिश में जुटी बीजेपी

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

मध्य प्रदेशहोली पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, 5 इंदौर रेफर