लाइव न्यूज़ :

आपसी रंजिश में गोलीबारी, भाजपा नेता के पिता और चाचा की मौत, एक की हालत गंभीर

By नितिन गुप्ता | Updated: June 11, 2023 14:16 IST

मध्य प्रदेश के देवास में दो परिवारो के बीच विवाद और फिर हुई गोलीबारी में दो लोगो की मौत हो गई है। एक शख्स गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। 

Open in App

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर सतवास थाना क्षेत्र के गाँव गोला गूठान में पुरानी रंजिश को लेकर जाट समाज के दो परिवारो के बीच विवाद के बाद हुई गोलीबारी में दो लोगो की मौत हो गई , जबकि एक शख्स गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

देवास एसपी सम्पत उपाध्याय ने बताया कि जिले के सतवास थाना क्षेत्र के गांव गोलागुठान में रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद के बाद रविवार सुबह गोलीबारी हो गई। गोली लगने से 3 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सतवास सहित आसपास के थाना क्षेत्रों का फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। 

शुरुआती तौर पर पता चला है कि आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में विवाद हुआ था। रविवार को ग्राम गोलागुठान के ही गोदरा वा देदढ़ परिवार के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था।  विवाद में गोदरा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है जिसमें से राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। 

मृतक कैलाश भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता हैं। बाकी एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है। गोलियां देडढ़ परिवार द्वारा चलाई गई थी। दोनो ही परिवार जाट समाज से आते है। फ़िलहाल यह पूरी तरह साफ नहीं है की गोली किस बात पर चली लेकिन बताया जा रहा है की इस हिंसक वारदात के पीछे चुनावी दुश्मनी है। घटनास्थल पर पुलिस की टीमें तैनात की गई है। फायरिंग के आरोप में पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?