लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: रतलाम जिले में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, 40 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 11 लाख से अधिक उम्मीदवार

By राजेश मूणत | Published: November 17, 2023 8:34 AM

बुजुर्ग मतदाताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले 70 से 79 वर्ष की आयु के पुरुष 4 हजार 419 और महिलाएं 5 हजार 138 है।

Open in App

रतलाम :रतलाम जिले के 40 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज सुबह शुरू हुए मतदान के साथ शुरू हो गया।  जिले मे 11 लाख मतदाता और पांच विधानसभा क्षेत्र आते है।  मतदाताओं में सर्वाधिक संख्या युवा मतदाताओं की है। युवा मतदाता ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।  

रतलाम जिले मे कुल मतदाताओं की संख्या  लगभग 11 लाख से ऊपर है। इनमे आयु वर्ग के हिसाब से 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु के मतदाता संख्या बल में सबसे मजबूत है। इनकी संख्या लगभग 6 लाख के करीब बताई जाती है।  

दूसरे नंबर पर 40 से 50 वर्ष आयु के मतदाता आते है इनकी संख्या लगभग 2 लाख 10 हजार के लगभग बताई जा रही है। 90 से 100 वर्ष के 2066 तथा 100 से 110 आयु वर्ष के 150 मतदाता है जबकि एक मतदाता 120 वर्षीय भी है जो रतलाम शहर मे निवास करते है। जिले मे तीसरे नंबर पर 50 से 60 वर्ष आयु के मतदाता आते है।  

इनकी संख्या 1 लाख 55 हजार के लगभग है।  इसके बाद 60 से सत्तर वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या  लगभग 1 लाख है।  70 से 80 वर्ष के लगभग 40 हजार और 80 से 90 वर्ष के 12 हजार के लगभग मतदाता आते है। 

रतलाम शहर विधानसभा की बात करें तो शहर मे 18 से 19 वर्ष के 3 हजार 517 युवक और युवतियों की संख्या 3 हजार 204 है। 20 से 29 वर्ष की आयु के 22 हजार 795 युवा और 23 हजार 477 युवतियां है। इसके बाद 30 से 39 वर्ष की आयु के युवाओ की संख्या 26 हजार 650 और युवतियों की संख्या 25 हजार 985 है। 

40 से 49 वर्ष की आयु के पुरुषों की संख्या 21 हजार 442 और महिलाओं की संख्या 21 हजार 387 है।  50 से 59 वर्ष के पुरुष 16 हजार 436 और महिलाओं की संख्या 17 हजार 485 है। ढलती उम्र 60 से 69 वर्ष में पुरुष 10 हजार 818 और महिलाओं की संख्या 10 हजार 519 है।  

बुजुर्ग मतदाताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले 70 से 79 वर्ष की आयु के पुरुष 4 हजार 419 और महिलाएं 5 हजार 138 है।  वृद्धजनों में 80 से 89 वर्ष के पुरुष मतदाता 1 हजार 206 और महिला 1 हजार 513 है।  शतायु होने की तरह कदम बढ़ाते 90 से 99 वर्ष के पुरुष सिर्फ 132 और महिला मतदाता 206 है। जीवन के सौ वसंत देख चुके मतदाताओं में पुरुष 3 और 8 महिला है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Madhya Pradeshरतलामविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेPakistan Geeta Class 8 exam: वर्ष 2015 में पाकिस्तान से लौटीं, आठवीं की परीक्षा में बैठने जा रहीं 33 वर्षीय मूक-बधिर गीता, ऐसे रचेंगी कारनामा

क्राइम अलर्टKeonjhar-Indore road accident: बुरी खबर से शुरुआत!, 14 लोगों की मौत, क्योंझर में एक ही परिवार के सभी 6 मरे

क्राइम अलर्टPrivate school hostel rape: छात्रावास में आठ साल की बच्ची से हैवानियत, निजी स्कूल मालिक मुनिराज मोदी अरेस्ट, केस नहीं दर्ज करने वाले दरोगा पर एक्शन

भारतMadhavi Raje Passes Away: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, सीएम योगी और कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

भारतLok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 75.66% हुई वोटिंग

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशLok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, 6 बार के MLA रामनिवास रावत ने ज्वाइन की भाजपा

मध्य प्रदेशMPBSE MP Board Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में, जयंत यादव ने 487 मार्क के साथ 12वीं में किया टॉप

मध्य प्रदेशChhindwara Lok Sabha: 16 लाख 32 हजार मतदाता, 30 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी वोटर, कमल खिलाने की कोशिश में जुटी बीजेपी

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

मध्य प्रदेशहोली पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, 5 इंदौर रेफर