लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: कांग्रेस भारी मुसीबत में, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के आवास पर किया हनुमान चालीसा का पाठ, टिकट बंटवारे को लेकर बगावती सुर हुए तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2023 12:39 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर बगावती सुर तेज होते नजर आ रहे हैं। दरअसल टिकट बंटवारे का पेंच पार्टी के लिए भारी पड़ता जा रहा है क्योंकि कार्यकर्ता मध्य प्रदेश आलाकमान के फैसलों से बेहद नाखुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर बगावती सुर तेज होते नजर आ रहे हैंपार्टी कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के आवास के बाहर विरोध स्वरूप किया हनुमान चालीसा का पाठपार्टी कार्यकर्ता भोपाल के हुजूर विधानसभा सीट से घोषित उम्मीदवार का विरोध कर रहे थे

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर बगावती सुर तेज होते नजर आ रहे हैं। दरअसल टिकट बंटवारे का पेंच पार्टी के लिए भारी पड़ता जा रहा है क्योंकि कार्यकर्ता मध्य प्रदेश आलाकमान के फैसलों से बेहद नाखुश हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हुजूर विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार को बदलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास के बाहर विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कमलनाथ के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि टिकट वितरण का सर्वे सही आधार पर नहीं किया गया है और पार्टी को भोपाल के हुजूर विधानसभा सीट से घोषित उम्मीदवार के बारे में पुनर्विचार करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से भाजपा के खिलाफ नरेश ज्ञानचंदानी को मैदान में उतारा है।

इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ता विष्णु विश्वकर्मा ने कहा, "आगामी चुनावों के लिए टिकट वितरण सर्वेक्षण के आधार पर नहीं किया गया है। आज हम हुजूर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने के संबंध में कमलनाथ के पास आए थे। हमने यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया क्योंकि कमलनाथ भी भगवान हनुमान के भक्त हैं। उम्मीद है कि वो हमारी बातों को सुनेंगे।''

उन्होंने कहा, "कमलनाथ मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता भी प्रार्थना कर रहे हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि पार्टी हुजूर विधानसभा सीट भी जीते। पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जो वेंटिलेटर पर है और कार्यकर्ता लाख कोशिश भी कर लें तो भी उम्मीदवार जीतने की स्थिति में नहीं होगा।"

विष्णु विश्वकर्मा ने कहा, "हमें इस बार किसी भी कीमत पर भाजपा को हराकर सरकार बनानी है और बजरंगबली का आशीर्वाद हम पर है। बजरंगबली की कृपा से हमें राज्य में सरकार बनाएंगे। इसलिए हम कमलनाथ को सदबुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं ताकि वो हुजूर विधानसभा क्षेत्र का टिकट बदल दें और वहां पर हमे जीत मिले।”

इससे पहले बीते रविवार और सोमवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों को बदलने के लिए कमलनाथ के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसKamal Nathभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?