प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 में 28 जुलाई को दूसरा मुकाबला यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाना है। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में शनिवार को भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा।
अंकतालिका में मुंबई ऊपर: मुंबई ने 3 में से 2 मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। वहीं बेंगलुरु बुल्स 2 मुकाबलों में 1 जीत के साथ 9 पायदान पर है।
इन पर रहेंगी निगाहें: बेंगलुरु बुल्स की टीम में पवन सहरावत, रोहित कुमार पर नजरें होंगी। वहीं मुंबई की टीम में अभिषेक सिंह, रोहित बालियान, फजल अत्राचली और संदीप नरवाल किसी भी वक्त मैच का पलटने का माद्दा रखते हैं।
यहां देखें यू मुंबा बनाम बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला: यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले इस का प्रसारण रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।
बेंगलुरु बुल्स:
रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।
यू मंबा:
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंड: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।