लाइव न्यूज़ :

देश में महिलाओं का वेतन पुरुषों से 16 प्रतिशत कम: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 28, 2018 20:52 IST

दुनिया भर में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का औसत वेतन 16.1 प्रतिशत कम है।

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल: देश में महिलाकर्मियों की आय पुरुषों के मुकाबले औसतन 16.1 प्रतिशत कम है , जो कि वैश्विक स्तर पर कमाई में अंतर के बराबर है। वेतन कम होने की वजह यह है ऊंची वेतन वाले पदों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। बाजार विश्लेषण फर्म कॉर्न फेरी की एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। 

कॉर्न फेरी सूचकांक के मुताबिक, दुनिया भर में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का औसत वेतन 16.1 प्रतिशत कम है। हालांकि , जब समान स्तर , समान कंपनी और समान कार्य के स्तर पर विश्लेषण किया जाता है , तो महिला-पुरुष के वेतन में अंतर बहुत कम नजर आता है। 

वैश्विक स्तर पर महिला और पुरुष के समान पद और समान कंपनी में होने पर वेतन का अंतर घटकर 1.5 प्रतिशत रह जाता है और यदि दोनों का स्तर , कंपनी और कार्य तीनों समान हो तो यह औसत अंतर घटकर 0.5 प्रतिशत आ जाता है। 

भारत में , समान स्तर की नौकरी में स्त्री पुरुष के वेतन में औसत अंतर 4 प्रतिशत है । जब एक ही स्तर की नौरकी और एक ही कंपनी की बात हो तो यह अंतर गिरकर 0.4 प्रतिशत हो जाता है। जब महिला और पुरुष कर्मचारी एक ही स्तर , एक ही कंपनी और एक ही तहर के काम में हो तो यह अंतर गिरकर 0.2 प्रतिशत रह जाता है। 

कॉर्न फेरी सूचकांक दुनिया भर के 53 देशों में 14,284 कंपनियों में 1.23 करोड़ से अधिक स्त्री पुरुष कर्मचारियों के वेतन और काम के विश्लेषण पर आधारित है। 

कॉर्न फेरी के रिवॉर्ड्स और बेनिफिट सॉल्यूशंस के प्रमुख बॉब वेसेलकैंपर ने कहा , " अभी भी कई कंपनियां हैं जो महिलाओं को समान भूमिका ( जॉब प्रोफाइल ) के लिए कम भुगतान करती हैं। हालांकि औसत की बात करें तो जब हमने एक ही नौकरी में महिलाओं और पुरुषों की तुलना की , तो अंतर काफी कम हो गया है। " 

भारत में स्त्री - पुरुष के वेतन में अंतर चीन से अधिक है , जो कि 12.1 प्रतिशत पर है। ब्राजील में वेतन का अंतर 26.2 प्रतिशत , फ्रांस में 14.1 प्रतिशत , जर्मनी में 16.8 प्रतिशत , ब्रिटेन में 23.8 प्रतिशत और अमेरिका में 17.6 प्रतिशत है।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ