लाइव न्यूज़ :

Sarkari Naukri: CRPF में निकली है वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 31 अगस्त आखिरी तारीख, जानिए इस बारे में सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: July 20, 2020 12:55 IST

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में निकले 789 पदो के भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैंं। यहां देखिए पूरी डिटेल...

Open in App
ठळक मुद्देसेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में 750 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली हैं भर्तियां, आज से आवेदन शुरूऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, एससी सहित एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं

CRPF Vacancy 2020: सरकारी नौकरी की तलाश अगर आप कर रहे हैं तो आपके सामने एक शानदार मौका मौजूद है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में पैरामेडिकल स्टाफ समेत सैकड़ों अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने वाली हैं और इनकी आवेदन की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त, 2020 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आई नोटिफिकेशन के अनुसार सीआरपीएफ में कुल 789 पदो के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। 

CRPF Vacancy 2020: सीआरपीएफ में किन पदों पर वैकेंसी

सीआरपीएफ में सबसे अधिक वैकेंसी सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) पद है। इसके लिए 175 भर्तियां होनी हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक (फार्मासिस्ट) पर 84 और हेड कांस्टेबल (फिजियोथेरेपी सहायक / नर्सिंग सहायक / चिकित्सा) पद पर भी 99 भर्तियां होंगी। 

साथ ही सहायक उप निरीक्षक (प्रयोगशाला तकनीशियन) पर पर भी 64 वैकेंसी है। हेड कांस्टेबल (जूनियर एक्सरे सहायक) पर 84, कांस्टेबल (सफाई कर्मचारी) पर 121 और कांस्टेबल कांस्टेबल (कुक) के लिए भी 116 वैकेंसी हैं। इन सबके अलावा इन पदों पर भी वैकेंसी है।

इंस्पेक्टर (डायटीशियन) - 01सब इंस्पेक्टर (रेडियोग्राफर) - 8सहायक उप निरीक्षक (फिजियोथेरेपिस्ट) - 05सहायक उप निरीक्षक (डेंटल टेक्नीशियन) - 04सहायक उप निरीक्षक / इलेक्ट्रो-कार्डियोग्राफी तकनीशियन - 01हेड कांस्टेबल (एएनएम / मिडवाइफ) - 3हेड कांस्टेबल (डायलिसिस तकनीशियन) - 8हेड कांस्टेबल (प्रयोगशाला सहायक) - 5हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) - 1हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड) - 3कांस्टेबल (मसालची) - 4कांस्टेबल (धोबी / वाशरमैन) - 5कांस्टेबल (डब्ल्यू / सी) - 3कांस्टेबल (टेबल बॉय) - 1हेड कांस्टेबल (पशु चिकित्सा) - 3हेड कांस्टेबल (लैब तकनीशियन) - 1हेड कांस्टेबल (रेडियोग्राफर) - 1

CRPF Vacancy 2020: क्या होनी चाहिए योग्यता

इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की योग्यता बीएससी (होम साइंस/होम इकोनॉमिक्स), वेटेरिनरी के तहत आने वाले सभी पदों के लिए इंटरमीडिएट + सम्बंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री और कांस्टेबल के तहत आने वाले पदों के लिए मैट्रिकुलेशन + सम्बंधित ट्रेड में अनुभव होने चाहिए। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। ऐसे ही आयु सीमा भी अलग-अलग पद के लिए निर्धारित हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

CRPF Vacancy 2020: आवेदन फीस और परीक्षा की तारीख

एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों के ग्रुप-बी के लिए 200/-रुपये और ग्रुप-सी के लिए 100/-रुपये निर्धारित है। इन पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए होगी। ये परीक्षा 20 दिसंबर 2020 को आयोजित की जाएगी। 

ये परीक्षा नई दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, जम्मू, प्रयागराज, अजमेर, नागपुर, मुजफ्फरपुर और पल्लीपुरम में आयोजिक की जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए आप सीधे वेबसाइट crpf.gov.in पर जा सकते हैं।

टॅग्स :सीआरपीएफसरकारी नौकरीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतVIDEO: भवानीपुर में हिंसा या सियासत? ममता बनर्जी के आरोपों से गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ