लाइव न्यूज़ :

RBI Recruitment 2020: रिजर्व बैंक में नौकरी का शानदार मौका, 5 सितंबर से पहले ऐसे करें आवेदन

By स्वाति सिंह | Updated: August 30, 2020 09:34 IST

भारतीय रिजर्व बैंक में 39 पदों पर निकली वैकेंसी के लिए पदों के अनुसार आयु-सीमा निर्धारित की गई है। जिसमें न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में  अकाउंट स्पेशलिस्ट समेत कुल 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 5 सितंबर की गई है।

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी का इंतजार कर युवाओं के लिए शानदार मौका है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में  अकाउंट स्पेशलिस्ट समेत कुल 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 5 सितंबर की गई है। अगर आप भी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो RBI में नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन।

पदों की संख्या: भारतीय रिजर्व बैंक में निकली इस वैकेंसी के तहत डेटा एनालिस्ट, कंसल्टेंट, अकाउंट स्पेशलिस्ट समेत कुल 39 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता: इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसमें अकाउंट स्पेशलिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास CA की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: भारतीय रिजर्व बैंक में 39 पदों पर निकली वैकेंसी के लिए पदों के अनुसार आयु-सीमा निर्धारित की गई है। जिसमें न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन की तिथि: आरबीआई ने हाल ही 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाई है। इन पदों के लिए आवेदन के योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अब 5 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले भी आरबीआई ने आवदेन की आखिरी तारीख बढ़ाई थी, जब बैंक ने आवेदन के लिए 22 अगस्त आखिरी तारीख निर्धारित की थी। आरबीआई द्वारा आवेदन तिथि बढ़ाने से संबंधित जानकारी बैंक के रिक्रूटमेंट पोर्टल, opportunities.rbi.org.in पर जारी किया गया। बढ़ाई गई तारीख का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

चयन प्रक्रिया: आरबीआई में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और शॉर्टलिस्ट (स्क्रीनिंग) के आधार पर किया जाएगा। 

कैसे करें आवेदन: इच्छुक एवं पदानुसार योग्य उम्मीदवार RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 05 सितंबर को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ