लाइव न्यूज़ :

यहां निकली हैं शिक्षकों के पदोंं पर नौकरियां, लेकिन आज है आवेदन करने आखिरी तारीख, सैलरी 31250 रुपये

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 12, 2020 11:42 IST

शिक्षकों की भर्ती गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, दमन, दीव और दादरा और नगर हवेली के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में खाली पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवोदय विद्यालय समितिने शिक्षकों के पद पर वैकेंसी निकाली है।ये नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड है।

ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) ने शिक्षकों के पद पर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड है। विभाग 454 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि इन पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। 15 से 17 सितंबर तक इसके लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू के जरिए ही चयन किया जाएगा। 

शिक्षकों की भर्ती गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, दमन, दीव और दादरा और नगर हवेली के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में खाली पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

किन पदों पर होगी कितनी भर्तियां

- पीजीटी (PGT)- 98 पद- टीजीटी (TGT)- 283 पद- संकाय-सह-प्रणाली-प्रशासक (FCSA)- 73 पद

योग्यता

उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री और मास्टर डिग्री होना चाहिए। 

कितनी होगी सैलरी

-पीजीटी (PGT) पदों के लिए, सामान्य स्टेशन के लिए 27500 रुपये प्रति माह, वहीं हार्ड स्टेशन (जिला कच्छ / डांग / रत्नागिरी) 32500 रुपये प्रति माह। 

-टीजीटी (TGT) पदों के लिए, सामान्य स्टेशन के लिए 26250 रुपये प्रति माह, वहीं हार्ड स्टेशन (जिला कच्छ / डांग / रत्नागिरी) 31250 रुपये प्रति माह। 

कैसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको इस लिंक पर जाना है। उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म भरकर conpune20@gmail.com पर भेजना है। 

 

टॅग्स :नौकरीजॉब इंटरव्यू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ