लाइव न्यूज़ :

अब सैलरी रजिस्टर आंकड़ों से मापा जा सकता है रोजगार सृजन

By भाषा | Updated: May 5, 2018 14:15 IST

देश में रोजगार सृजन के बारे में अनुमान लगाने में मदद के लिये सेवानिवृति कोष ईपीएफओ, ईएसआई और पीएफआरडीए ने पिछले माह वेतन रजिस्टर आंकड़े जारी किये थे।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मई: सांख्यिकी मंत्रालय ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि औपचारिक क्षेत्र में रोजगार सृजन को मापने के लिए वेतन भुगतान रजिस्टर ( पेरोल ) आंकड़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार द्वारा गठित कार्यबल की सिफारिशों पर अमल करते हुए यह पहल की गई। एक रिपोर्ट तैयार की गई जो औपचारिक क्षेत्र में रोजगार निर्माण की प्रगति को दिखाती है। इसके लिए प्रशासनिक रिकॉर्डों या वेतन रजिस्टर के आंकड़ों का आकलन किया गया। 

यह रिपोर्ट ऐसे समय जारी की गई है जब नीति आयोग ने एक अनुमान जारी कर कहा है कि सितंबर 2017 से इस साल फरवरी के बीच 35.3 लाख रोजगार सृजित किये गये हैं। मंत्रालय ने 'भारत में वेतन रजिस्टर की रपट : एक औपचारिक रोजगार परिप्रेक्ष्य' जारी की है। रपट के अनुसार इसमें रोजगार और बेरोजगारी की माप के लिए घरों पर किए गए सर्वेक्षण , कारोबारों और प्रतिष्ठानों के सर्वेक्षण के सांख्यिकी अनुमान और सरकारी योजनाओं के पेरोल आंकड़ों और प्रशासनिक आंकड़ों का उपयोग किया गया है।

देश में रोजगार सृजन के बारे में अनुमान लगाने में मदद के लिये सेवानिवृति कोष ईपीएफओ, ईएसआई और पीएफआरडीए ने पिछले माह वेतन रजिस्टर आंकड़े जारी किये थे। नीति आयोग ने पिछले माह कहा था कि तीन संगठनों के वेतन रजिस्टर आंकड़ों को हर महीने जारी किया जायेगा। देश में औपचारिक क्षेत्र में नये और निरंतर चल रहे रोजगार के आंकड़ों की जानकारी देने के लिये मासिक वेतन भुगतान रजिस्टर आंकड़ों को देने की शुरुआत की गई है।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ