लाइव न्यूज़ :

NHM CHO Recruitment 2020: राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ अफसर के 6310 पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: September 5, 2020 11:31 IST

राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती कम्युनिटी हेल्थ अफसर (CHO) के पद पर होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में NHM के तहत कम्युनिटी हेल्थ अफसर (CHO) के पद पर निकली भर्तीNHM Rajasthan में CHO पद पर 6310 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, 16 सितंबर आखिरी तारीख

NHM Rajasthan CHO Recruitment 2020: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एनएचएम राजस्थान (NHM Rajasthan) में कम्युनिटी हेल्थ अफसर (CHO) के 6300 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। 

नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ये CHO हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (SH-H & WCs) पर तैनात किए जाएंगे। आवेदन के लिए आपको rajswasthya.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।

NHM Rajasthan CHO Recruitment 2020: कुल 6310 पदों पर भर्ती

NHM Rajasthan में CHO पद पर कुल 6310 भर्तियां की जानी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से ही शुरू हुई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख, 16 सितंबर 2020 रखी गई है। आईए, चयन प्रकिया, सहित पे- स्केल और इससे अन्य बातों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

पद का नाम - Community Health Officer (CHO)टीएसपी पद - 1041नॉन टीएसपी पद - 5269कुल पदों की संख्या - 6310

इसके पद के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास कम्युनिटी हेल्थ या नर्सिंग में बीएससी (BSc Nursing / BSc Community Health) की डिग्री रहनी चाहिए या फिर आपने जीएनएम (GNM) या बीएएमएस (BAMS) किया हो और इसकी प्रैक्टिस कर रहे हों। उम्मीदवारों को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल/ बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसन में रजिस्टर्ड भी होना चाहिए।

NHM Rajasthan CHO Recruitment 2020: उम्र सीमा और पे-स्केल

इस पद पर आवेदन के लिए उम्र सीमा 18 से 45 साल तय की गई है। इसके मायने ये हुए कि उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। वहीं, पे स्केल 25 हजार रुपये महीना है। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 तक की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी / एमबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। ओबीसी / एमबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एससी, एसटी के लिए 300 रुपये और दिव्यांगों के लिए 200 रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर है।

टॅग्स :राजस्थानसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ