लाइव न्यूज़ :

NHM Rajasthan Bharti 2020: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए 6 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2020 14:23 IST

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान (NHM Rajasthan) ने 6310 पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसमें से नॉन टीएसपी पद के लिए 5269 वैकेंसी है और टीएसपी पद  के लिए 1041 वैकेंसी है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2020 से शुरू हुई है, आखिरी तारीख 16 सितंबर है। आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए।

जयपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए  राजस्थान में 6 हजार से ज्यादा  वैकेंसी निकली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान (NHM Rajasthan) ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि 6310 पदों पर भर्तियां है। जिसमें से टीएसपी पद  के लिए 1041 वैकेंसी है और नॉन टीएसपी पद के लिए 5269 वैकेंसी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 16 सितंबर आखिरी तारीख

इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2020 से शुरू हुई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2020 है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आप sso.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। इन वैकेंसी के लिए ज्यादा जानकारी के लिए आप www.rajswasthya.nic.in पर देख सकते हैं। 

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी / एमबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। जबकि ओबीसी / एमबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एससी, एसटी के लिए 300 रुपये और दिव्यांगों के लिए 200 रुपये है।

उम्र और पे स्केल

आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 तक की जाएगी। सैलरी 25 हजार रुपये प्रति माह होगी। 

शैक्षणिक योग्यताएं

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम्युनिटी हेल्थ या नर्सिंग में बीएससी की की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जीएनएम (GNM) या बीएएमएस (BAMS) किए वाले लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीराजस्थानजॉब इंटरव्यू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ