लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नियमों में होगा बदलाव, आयु सीमा में की गई 2 वर्ष की कटौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 10:39 IST

नए प्रस्तावित भर्ती नियम को लेकर अतिथि शिक्षकों ने नाराज हैं। रिपोर्टस के मुताबिक ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन नए भर्ती नियम में आयु सीमा घटाने से कई गेस्ट टीचरों को नुकसान होगा।

Open in App

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। शिक्षा निदेशालय ने नए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) भर्ती में नियमों में आयु सीमामें दो वर्षों की कटौती की है। अभी तक टीजीटी के तहत होनें वाली शिक्षकों की भर्ती में शिक्षकों की अधिकतम आयु सीमा 32 साल थी, वहीं नए प्रस्तावित नियमों के तहत अधितम आयु सीमा 30 वर्ष होगी। 

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक नए नियमों में माध्यमिक कक्षाओं में हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली (भाषा शिक्षक) समेत अंग्रेजी, गणित, समाजिक विज्ञान, फिजिकल साइंस/ नेचुरल साइंस के पदों पर आवेदन करने लिए अधिकतम आयु अब 32 की जगह 30 वर्ष होगी।

वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी सेवारत आवेदनकर्ताओं को पांच वर्ष की छूट मिलेगी। बता दें कि इस नए प्रस्तावित भर्ती नियम को लेकर अतिथि शिक्षकों ने नाराज हैं। रिपोर्टस के मुताबिक ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन नए भर्ती नियम में आयु सीमा घटाने से कई गेस्ट टीचरों को नुकसान होगा। उन्होंने कहना है कि चार साल बाद डीएसएसएसबी ने वर्ष 2017 में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए परीक्षा का आयोजन वर्ष 2018 में कराया गया। 

इन नियमों में होगा बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक नए नियम के तहत माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षण के लिए सीधी भर्ती को वरीयता दी गई है। वहीं, नियमावली में पदोन्नति कोटा कम करने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों में भाषा समेत विषय शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए प्रमोशन कोटा 20 फीसदी रहेगा। वहीं, 80 फीसदी सीधी भर्ती होगी।  

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ