लाइव न्यूज़ :

"आपने बिहार को गुंडों के हवाले कर दिया है", नीतीश कुमार पर भाजपा नेता विजय सिन्हा ने लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 17:47 IST

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उग्र तेवर अख्तियार करने पर कहा कि वो प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा में इस कदर फंस चुके हैं कि बिहार को फिर से जंगल राज की ओर ढकेलना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आक्रामक तेवर पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का हमला प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा में फंसे नीतीश कुमार बिहार को जंगल राज की ओर ढकेलना चाहते हैंसदन में कुशासन बाबू हम सब को उसी जंगलराज का गुंडई वाला रूप दिखा रहे थे

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शराबबंदी पर बुरी तरह से घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आक्रामक तेवर को देखकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर सीधा आरोप लगाया है कि वो प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा में इस कदर फंस चुके हैं कि बिहार को फिर से जंगल राज की ओर ढकेलना चाहते हैं।

उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा सदन में विपक्षी सदस्यों पर कुपित हो जाने को मुद्दा बनाते हुए कहा कि क्या आप इस तरह से बिहार की जनता सेवा करेंगे। अगर नीतीश कुमार चाहते हैं कि भाजपा के सदस्य कुर्बानी दें, तो हम उसे सहर्ष स्वीकार करते हैं लेकिन बिहार की जनता से संबंधित गंभीर मुद्दों को हम इसी तरह से उठाते रहेंगे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट करके नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा, "आपके प्रधान मंत्री और तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने के सपने को लेकर आपने बिहार को गुंडों के हवाले कर दिया। क्या ऐसे ही लोग देश और बिहार का कल्याण करेंगे? क्या आपके इस कृत पर बिहार की जनता गौरव करेगी? आप अगर आहुति लेना चाहते है तो हम सभी विधायक लोग अपना आहुति देने के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जब भाजपा सदस्यों ने मौजूदा सरकार के नाकामयाबी से त्रस्त हो चुकी जनता के मुद्दों को उठाया तो नीतीश जी आग-बबूला हो गये। कहते हैं न कि संगति का असर तो आ ही जाता है, जैसा लालू यादव के समय जंगलराज था, वैसे ही आज कुशासन बाबू ने भी हम सबके सामने गुंडई वाला रूप पेश किया है।

इसके साथ ही विपक्षी नेता सिन्हा ने कहा नीतीश कुमार इस बात को अच्छे से समझ लें कि सरकार की गैर-जिम्मेदाराना नीतियों के खिलाफ लड़ना हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है और इसके लिए अगर कोई अपनी लाज छुपाने के लिए मरने-मारने पर आमादा हो जाये तो आप उसके लिए हम क्या कहेंगे? अब तो रोज बढ़ रही आपराधिक घटनाओं में इस बात का डर हो गया है कि कहीं विपक्षी पार्टी के विधायकों को न निशाना बना दिया जाये, जो आम जनता के मुद्दों को सदन में उठा रहे हैं।

नीतीश कुमार की नीयत और मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासन और विनम्रता का पाठ पढ़ाने वाले नीतीश कुमार विपक्षी दल पर ऐसे भड़के हुए नज़र आये जैसे कोई उनसे ज़बरदस्ती कुर्सी छीन रहा हो। आम जनता के मुद्दों जैसे शराबबंदी के नाम पर ठगबन्दी, हत्या, लूटपाट, बलात्कार आदि जैसे अनेक मुद्दों पर सरकार से मांगने पर वो बिफर गये।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार