लाइव न्यूज़ :

"आपने श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मर्यादा तोड़ी है, नफरत में सिर्फ गरीबों के घर जलते हैं" एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने मीरा रोड तनाव पर घेरा शिंदे सरकार को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2024 09:32 IST

अयोध्या में बीते 22 जनवरी को संपन्न हुए राम मंदिर के अभिषेक समारोह की पूर्व संध्या पर मुंबई के मीरा रोड में फैले तनाव के मद्देनजर एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने साधा सूबे की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने मीरा रोड पर हुए तनाव को लेकर घेरा शिंदे सरकार को नफरत भड़काने वाले बड़े-बड़े बंगले और अपार्टमेंट में रहते हैं और विवाद में गरीबों के घर जलते हैंराम मंदिर समारोह से एक दिन पूर्व मीरा रोड पर कथिततौर से सांप्रदायिक तनाव फैल गया था

मुंबई: अयोध्या में बीते 22 जनवरी को संपन्न हुए राम मंदिर के अभिषेक समारोह की पूर्व संध्या पर मुंबई के मीरा रोड में फैले तनाव के मद्देनजर एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने सूबे की एकनाथ शिंदे सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि जो लोग नफरत की आग भड़काते हैं, वे तो बड़े-बड़े बंगले और अपार्टमेंट में रहते हैं, लेकिन गरीब लोगों के घर उस आग में जल जाते हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार एनसीपी नेता आव्हाड की यह बेहद तीखी टिप्पणी उस समय आई है, जब नगर निगम अधिकारियों ने मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र ठाणे के एक मुस्लिम बहुल बस्ती में हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "हम भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं लेकिन जब प्राण प्रतिष्ठा चल रही थी तो आपने अपनी सारी मर्यादा तोड़ दी। मैं दोनों समुदाय से शांत रहने का अनुरोध करता हूं क्योंकि नफरत की आग में सिर्फ गरीबों के घर जलते हैं और  जो लोग नफरत को भड़काते हैं, वे बंगलों और अपार्टमेंटों में रहते हैं।“

दरअसल बीते सोमवार को राम मंदिर समारोह से एक दिन पूर्व मुंबई के पड़ोसी जिले के काशीमीरा, नया नगर और नवघर इलाकों में कथित तौर पर हिंसा की घटनाएं हुईं। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि रविवार की रात मीरा रोड पर भगवान राम के झंडे वाली एक कार पर कथित तौर पर हमला होने के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई।

उसके बाद सोमवार को जब अयोध्या में राम मंदिर समारोह हो रहा था तो मीरा रोड में निकाले गये धार्मिक जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा कथिततौर पर पथराव किया। वहीं एक अलग घटना में   वायरल हुए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों को इलाके की दुकानों पर पत्थर फेंका।

वारदात के संबंध में पडघा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, "उन हमलावरों ने कई मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ की और भगवान राम की छवि वाले भगवा झंडे को फाड़ दिया।"

घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी और उसके बाद मंगलवार को नया नगर इलाके में सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने तीन दिनों में हुई तोड़फोड़ और झड़प की कई घटनाएं में अभी तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस पूरे प्रकरण में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि मीरा रोड पर तनाव जानबूझ कर भड़काया गया है ताकि मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जारांगे के आंदोलन से ध्यान भटकाया जा सके।

टॅग्स :मुंबईथाइनThane PolicePoliceNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला