लाइव न्यूज़ :

आप माननीय सांसद राहुल गांधी को पप्पू नहीं कह सकते, कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान पर बोले अमित शाह- देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2023 08:45 IST

अधीर रंजन चौधरी ने चीन का मुद्दा भी उठाया और कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अटल बिहारी वाजपेयी के अनुरोध पर चर्चा के लिए सहमत हुए थे, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने भारत में चीनी "घुसपैठ" पर बहस को मना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने सही जगह पर निशाना साधा है और इसके कारण बीजेपी में हंगामा है। केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने कहा- पहली बार, एक सत्ताधारी पार्टी एक उद्योगपति की वकालत कर रही है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में केंद्र को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि आप उन्हें पप्पू बनाने की कितनी भी कोशिश कर लें, उन्होंने आपको पप्पू बना दिया है। कांग्रेस नेता के ऐसा कहने के बाद अमित शाह ने बीच में इसपर चुटकी लेते हुए कहा, 'आदरणीय अध्यक्ष जी वह एक माननीय सांसद (राहुल गांधी) को पप्पू नहीं कह सकते।" अमित शाह के बयान के बाद लोकसभा सदस्यों की हंसी छूट गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

अमिता शाह के बयान के बाद के बाद अधीर चौधरी ने कहा, "आप जानते हैं कि मैंने किस संदर्भ में ऐसा कहा।" उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी ने सही जगह पर निशाना साधा है और इसके कारण बीजेपी में हंगामा है। पहली बार, एक सत्ताधारी पार्टी एक उद्योगपति की वकालत कर रही है। और यह हम अपनी ओर से नहीं कह रहे हैं। यह हिंडनबर्ग रिपोर्ट में आया है और हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इसमें गलत क्या है?"

अधीर रंजन चौधरी ने इस दौरान चीन का मुद्दा भी उठाया और कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अटल बिहारी वाजपेयी के अनुरोध पर चर्चा के लिए सहमत हुए थे, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने भारत में चीनी "घुसपैठ" पर बहस को मना कर दिया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि "कुछ दिन पहले दिल्ली में डीजी और आईजी की बैठक हुई थी जिसमें पुलिस अधिकारियों ने एक रिसर्च पेपर पेश किया था। उसमें कहा गया था कि पहले हम पूर्वी लद्दाख में 65 प्वाइंट पर पेट्रोलिंग करते थे लेकिन अब 25 को पेट्रोलिंग नहीं कर पा रहे हैं।

अमित शाह ने अधीर चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा, "अधीर रंजन जी पूछ रहे हैं कि अब ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है। क्योंकि खामियां तब थीं और अब नहीं हैं। यह चर्चा (नेहरू-वाजपेयी) हजारों हेक्टेयर बर्बाद होने के बाद शुरू हुई।"

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब