लाइव न्यूज़ :

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, "लौटा देंगे सारे पदक और पद्मश्री का सम्मान, पुलिस ऐसे नहीं कर सकती हमारा अपमान"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 4, 2023 20:21 IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर उनके साथ ऐसे ही बदसलूकी होती रही तो वो भारत सरकार द्वारा दिया पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग पुनिया ने कहा कि वो पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटा देंगेदिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार रात में हुई थी झड़प अगर देश के लिए पदक जीतने के बाद ऐसे सम्मान किया जाता है तो हमें नहीं चाहिए ऐसा सम्मान

दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रहे और गिरफ्तारी की मांग करने वाले भारत के शीर्ष पहलवानों विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने बीत बुधवार रात में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में कहा कि ऐसे ही रहा तो वो देश के लिए कुश्ती में सारे पदक लौटा देंगे। पहलवान बजरंग पुनिया ने तो यहां तक कहा कि वो भारत सरकार द्वारा दिया विशिष्ठ नागरिक सम्मान पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी लौटा देंगे।

पहलवान पुनिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने न केवल कुश्ती बल्कि पूरे खेल जगत के मुह पर कालिख पोत दी है। उन्होंने कहा, "महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की बजाय उल्टा पहलवानों को मारपीट रही है ताकि हम जंतर-मंतर छोड़ कर हट जाएं।

पुनिया ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने बुधवार की देर रात अचानक प्रदर्शनकारी पहलवानों को मारने-पिटने लगे, जब पहलवान फोल्डिंग बेड को अपने टेंट में ले जा रहे थे। उन्होंने कहा, “अगर देश के लिए खेलने और पदक जीतने के बाद ऐसा सम्मान किया जाता है तो हमें न तो ऐसा सम्मान चाहिए और जीता हुआ पदक। इससे अच्छा तो हम अपने पदक वापस कर दें। हम पहलवानों की एक मर्यादा है और उसके लिए हम अपने जीते हुए पदक भारत सरकार को लौटाने को तैयार हैं। क्या दिल्ली पुलिस को यह नहीं दिखा कि भारत सरकार ने मुझे पद्मश्री दिया है। अगर उन्हें पद्म सम्मान की परवाह नहीं तो इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है।"

उन्होंने कहा, "शराब के नशे में पुलिस पहलवानों को पीट रही है और महिला पहलवानों को गाली दे रही है और वो देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस। सारा देश देख रहा है कि जंतर-मंतर पर लाइट काट दी गई। हमारे लिए पानी नहीं लाने दिया है, पुलिस वाले हमें रोटी नहीं खाने देना चाहते हैं।" वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से मामले में सफाई पेश करते हुए डीसीपी प्रणव तायल ने कहा, “कल देर रात बिना परमिशन मालवीय नगर के विधायक और आप नेता सोमनाथ भारती जंतर मंतर में फोल्डिंग बेड लाए थे। जब पुलिस ने उसने परमिशन लेटर मांगा तो उनके समर्थकों ने पुलिस वालों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान विवाद हो गया और पुलिस के साथ हल्की सी हाथापाई हो गई। इस दौरान 5 पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा कि घटना के बाद एहतियातन तौर पर सभी जिलों के डीसीपी को अपने जिलों में अलर्ट पर रहने को कहा गया है। पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं, जहां पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है, कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

टॅग्स :बजरंग पूनियाविनेश फोगाटसाक्षी मलिकदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज