लाइव न्यूज़ :

दुनिया का पहला ऐसा राज्य जहां होती है 100 प्रतिशत जैविक खेती, UN ने भारत को दिया बड़ा अवॉर्ड

By भाषा | Updated: October 17, 2018 22:37 IST

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने जैविक कृषि को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने की अपील की जैसा कि उनके राज्य में किया जा चुका है। 

Open in App

खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कृषि तंत्र और सतत खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए सिक्कम को ‘‘सर्वश्रेष्ठ नीतियों का ऑस्कर’’ पुरस्कार दिया है। सिक्कम भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां ‘‘पूर्णत: यानि 100 प्रतिशत जैविक कृषि’’ की जाती है।

एक बयान के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस राज्य ने 25 देशों की 51 नामित नीतियों को पीछे छोड़ते हुए पुरस्कार जीता। ब्राजील, डेनमार्क और क्विटो (इक्वाडोर) ने रजत पुरस्कार जीते।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल (डब्ल्यूएफसी) और गैर लाभकारी संगठन आईएफओएएम - ऑर्गेनिक इंटरनेशनल मिलकर यह पुरस्कार देते हैं।

सिक्किम लंबे समय तक मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण, स्वस्थ जीवन और हृदय संबंधी बीमारियों के बढ़ते खतरे को कम करने के मकसद से 2003 में जैविक कृषि अपनाने की आधिकारिक रूप से घोषणा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया था।

चामलिंग का जैविक कृषि अधिक प्रचलित करने का आह्वान

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने जैविक कृषि को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने की अपील की जैसा कि उनके राज्य में किया जा चुका है। 

चामलिंग ने इतालवी संसद के एक कक्ष में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिक्किम को रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल खत्म कर पूरी तरह जैविक कृषि अपनाने में एक दशक से ज्यादा समय लगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां बुलाए जाने को लेकर सबका आभारी हूं। मैं कोई वैज्ञानिक या शोधकर्ता नहीं हूं। मैं बस एक नेता हूं जिसने रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल करने वाले राज्य को पूरी तरह जैविक कृषि अपनाने वाले राज्य में बदलने के अभियान का नेतृत्व किया है।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अपने पुराने अनुभव और जैविक कृषि संबंधी पहल के साथ अपने जुड़ाव के आधार पर मैं आपसे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दुनियाभर में पूर्णत: जैविक कृषि संभव है। अगर हम सिक्किम में ऐसा कर सकते हैं तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि दुनिया में दूसरी जगहों पर नीति नियंता, किसान और सामुदायिक नेता ऐसा नहीं कर सकते।’’ 

हाल ही में सिक्क‌िम को मिला था पहला एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में सिक्किम को पहला एयरपोर्ट का तोहफा दिया था। सिक्किम में पाकयोंग हवाई अड्डे से अब सिक्किम को देश के अन्य और शहरों से जोड़ दिया गया है। इससे पहले सिक्किम के सबसे करीबी एयरपोर्ट राज्य से 124 किलोमीटर की दूरी पर था।

टॅग्स :सिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज