ठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 19:05 IST2026-01-24T19:02:45+5:302026-01-24T19:05:16+5:30

सिक्किम: पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज निवासी राजीव मंडल (27) एक निर्माण स्थल पर ठेकेदार के रूप में काम कर रहा था, जबकि चारों आरोपी उसके अधीन राजमिस्त्री और बढ़ई के रूप में काम कर रहे थे।

Sikkim Contractor pay salaries 4 workers ask Rajiv Mandal pay their wages loses consciousness consuming alcohol attacked iron hammer killed west bengal | ठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ठेकेदार भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।किराये के आवास पर शराब पी रहे थे।

गंगटोकःसिक्किम के ग्यालशिंग जिले में मजदूरी को लेकर हुए विवाद के बाद एक ठेकेदार की हथौड़े से हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग सहित चार निर्माण श्रमिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को दंतम तार में घटी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि साथ ही व ठेकेदार भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज निवासी राजीव मंडल (27) एक निर्माण स्थल पर ठेकेदार के रूप में काम कर रहा था, जबकि चारों आरोपी उसके अधीन राजमिस्त्री और बढ़ई के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक शेरिंग शेरपा ने बताया कि आरोपी और मंडल अपने किराये के आवास पर शराब पी रहे थे।

और खाना खा रहे थे, तभी वेतन के भुगतान को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘बहस हाथापाई में बदल गई, जिसके दौरान आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर ठेकेदार पर लोहे के हथौड़े से हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई।’’

शेरिंग शेरपा ने बताया, ‘‘इसके बाद आरोपियों ने एक गाड़ी किराये पर ली और भागने की कोशिश की। पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके कारण पुलिस ने लेगशिप में वाहन को रोककर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

Web Title: Sikkim Contractor pay salaries 4 workers ask Rajiv Mandal pay their wages loses consciousness consuming alcohol attacked iron hammer killed west bengal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे