लाइव न्यूज़ :

चूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के तार पाकिस्तान से: मिश्रा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:23 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि सरकार को ऐसा सबूत मिला है जिससे पता चलता है कि इंदौर में हाल ही में हुई चूड़ी वाली घटना के बाद प्रदर्शन करने एवं भड़काऊ संदेश फैलाने के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये चार लोगों में से एक व्यक्ति अल्तमश खान के तार सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अल्तमश खान नामक यह व्यक्ति हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)’ से भी जुड़ा है। पुलिस ने अल्तमश खान सहित चार लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने एवं इंदौर में सांप्रदायिक दंगे की साजिश रचने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ (जांच के दौरान मिले) सबूतों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों में एक अल्तमस खान के तार व्हाट्सअप और फेसबुक के जरिए पाकिस्तान से जुड़े हैं। खान ने चूडी वाली घटना के बाद थाने पर प्रदर्शन किया था। ’’ उन्होंने कहा कि अल्तमश के पास से पुलिस को वीडियो एवं ऑडियो समेत कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं, जिन्हें उसने बाद में जारी करने की योजना बनायी थी। मिश्रा ने कहा, ‘‘अल्तमश खान के पास मिली आपत्तिजनक सामग्री प्रदेश की शांति भंग करने को काफी थी। इन चारों गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।’’ पुलिस ने कथित तौर पर अतिवादी विचारधारा से प्रेरित चार लोगों--अल्तमश खान, मोहम्मद इमरान खान अंसारी , जावेद खान और सैयद इरफान खान अली को शनिवार को गिरफ्तार किया था, चारों 20-30 साल के हैं। पुलिस के अनुसार इन चारों के खिलाफ भादंसं की धारा 153-ए (धर्म के आधार पर शत्रुता फैलाना) और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंदौर के गोविंद नगर मोहल्ले में 22 अगस्त को महिलाओं को चूड़ियां बेचते समय फर्जी नाम का इस्तेमाल करने पर 25 वर्षीय तस्लीम अली की पिटाई कर दी गई थी। मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने अली को एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से गलत तरीके से छूने और फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार