लाइव न्यूज़ :

अभिनंदन से मिले एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ, पाकिस्तान में बिताए 60 घंटों के बारे में ली पूरी जानकारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2019 22:09 IST

भारतीय वायुसेना का कहना है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया लेकिन उनकी रिहाई से पहले रिकार्ड वीडियो संदेश में इसका कोई उल्लेख नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देविंग कमांडर अभिनंदन ने एक मार्च की रात 9.25 मिनट पर भारत के बॉर्डर सीमा में कदम रखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए पायलट को शुक्रवार को रिहा करने की घोषणा की थी।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के हवाले से ये खबर आई है कि पाकिस्तान से स्वदेश लौटे विंग कमांडर अभिनंदन ने दो मार्च की सुबह इंडियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ से मुलाकात हुई है। इस बैठक के बारे में यूं तो कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने यह बताया है कि  इंडियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ ने विंग कमांडर अभिनंदन से बैठक में पाकिस्तान में उनके साथ कैसा बर्ताव किया गया, इसपर बात की है।  भारतीय और पकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उतर गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हिरासत में ले लिया था।

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के नजरबंदी में विंग कमांडर अभिनंदन के 60 घंटे कैसे गुजरे...इसपर विस्तार से चर्चा की गई है। वहीं पश्चिम एयर कमान के चीफ एयर मार्शल आर नंबियार श्रीनगर में किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों के लिए दो मार्च को जायजा लेने जाएंगे। 

60 घंटे बाद पाकिस्तान से वापस लौटे अभिनंदन 

विंग कमांडर अभिनंदन ने एक मार्च की रात 9.25 मिनट पर भारत के बॉर्डर सीमा में कदम रखा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान मीडिया ने जानकर अभिनंदन को भेजने में देरी की थी, क्योंकि वह अभिनंदन का एक वीडियो शूट करना चाहते थे। 

भारतीय वायुसेना का कहना है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया लेकिन उनकी रिहाई से पहले रिकार्ड वीडियो संदेश में इसका कोई उल्लेख नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार रात साढे आठ बजे पायलट का वीडियो संदेश स्थानीय मीडिया को जारी किया। इस वीडियो में अभिनंदन ने बताया कि उसे कैसे पकड़ा गया।

कैसे पाकिस्तान पहुंचा विंग कमांडर अभिनंदन 

भारतीय और पकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उतर गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हिरासत में ले लिया था। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर आईएएफ पायलट की तत्काल रिहाई की मांग की थी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए पायलट को शुक्रवार को रिहा करने की घोषणा की थी। सरकार ने कहा था कि सुरक्षा कारणों के चलते पायलट को भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने का समय या स्थान नहीं बताया गया है। वहीं कूटनीतिक सूत्रों ने बताया कि लाहौर में वाघा सीमा के पास पायलट को भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के हवाले किया जाएगा।

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानबीरेंद्र सिंह धनोआ (बीएस धनोआ)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज