लाइव न्यूज़ :

'2024 में 40 सीट घटाएंगे, BJP को सत्ता से बाहर कर देंगे', लालू यादव से मिलने के बाद ललन सिंह ने किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2022 09:20 IST

इस पर बोलते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, ‘‘मैंने लालू जी से आशीर्वाद लिया कि हमें उन्हें (भाजपा को) 2024 के चुनाव में उखाड़ फेंकना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा है कि 2024 में भाजपा केवल तीन राज्यों में ही लोकसभा की 40 सीटें हार जायेगी।ललन सिंह ने यह भी कहा कि इसके लिए उन्होंने लालू यादव से मुलाकात कर हम लोगों ने यह फैसला लिया है।

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 में केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी। ललन सिंह ने यह बयान उस वक्त दिया जब वे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए उनके पास गए थे। 

उन्होंने यह भी कहा है कि मैनें लालू जी से आशीर्वाद लिया है और यह फैसला भी किए है कि 2024 में भाजपा को हराएंगे। आपको बता दें कि बिहार में फिलहाल महागठबंधन की सरकार है जिसमें जद (यू) और राजद के अलावा कांग्रेस और वामपंथी शामिल हैं।  

ललन सिंह ने क्या कहा 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने संवाददाताओं से बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा तीन राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 की अपनी जीत के आंकड़े में से 40 लोकसभा सीट हार जाएगी। 

इस पर बोलते हुए सिंह ने आगे कहा कि वह यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मिले है और ऐसे में उन्होंने उनका आशीर्वाद भी लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लालू जी से आशीर्वाद लिया कि हमें उन्हें (भाजपा को) 2024 के चुनाव में उखाड़ फेंकना है।’’ 

बिहार में महागठबंधन सरकार की अच्छे से चलेगी- ललन सिंह

आपको बता दें कि भाजपा ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 में 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार, जिसमें जद (यू) और राजद के अलावा कांग्रेस और वामपंथी शामिल हैं, सुचारू रूप से चलेगी और उनके बीच अच्छा समन्वय होगा। 

टॅग्स :बिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादवLalan Singhजेडीयूनीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल