लाइव न्यूज़ :

अगले पांच साल में दिल्ली में 24 घंटे पानी सुनिश्चित करूंगा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 26, 2019 05:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में साफ पेयजल की कमी के मुद्दे को इस सप्ताह दो बार रेखांकित कर चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह साफ पानी होगा और लोग सीधे नल से पानी पी सकेंगे। वह किशनगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा , ‘‘मैंने पाइपलाइन बिछाकर पिछले पांच साल में दिल्ली में हर घर को पानी मुहैया कराया। मोदी ने रविवार को रैली में कहा था कि दिल्ली सरकार शहर की सबसे बड़ी समस्या को लेकर आंखें मूंदे हुए है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि आप सरकार अगले पांच साल में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में साफ पेयजल की कमी के मुद्दे को इस सप्ताह दो बार रेखांकित कर चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह साफ पानी होगा और लोग सीधे नल से पानी पी सकेंगे। वह किशनगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने 18 लाख लीटर की क्षमता वाले भूमिगत जलाशय का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा , ‘‘मैंने पाइपलाइन बिछाकर पिछले पांच साल में दिल्ली में हर घर को पानी मुहैया कराया । हमारे पास अगले पांच साल की योजना है । ’’ आप सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में 'गंदे' पेयजल के मुद्दे पर लोगों में असंतोष है और यह चिंता का विषय बना हुआ है ।

इससे पहले, मोदी ने रविवार को रैली में कहा था कि दिल्ली सरकार शहर की सबसे बड़ी समस्या को लेकर आंखें मूंदे हुए है। यह है पेयजल की समस्या। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है । यहां आप, भाजपा और कांग्रेस का त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। बयान के मुताबिक केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हम अगले पांच साल में समूची दिल्ली में 24 घंटे पानी की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।’’  

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज