लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के नरेंद्र मोदी की कैबिनेट शामिल होने के बाद BJP अध्यक्ष पद को लेकर रस्साकशी तेज

By संतोष ठाकुर | Updated: May 31, 2019 09:16 IST

जे. पी. नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पसंदीदा माना जाता है. उनके पास लोकसभा चुनाव के दौरान उप्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी. हालांकि यह भी कहा जाता है कि जिस तरह के भरोसेमंद व्यक्ति की तलाश इस पद के लिए की जा रही है उसमें जे. पी. नड्डा को भूपेंद्र यादव से काफी कड़ी टक्कर मिल सकती है.

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के केंद्रीय कैबिनेट में आने के साथ ही भाजपा के अगले अध्यक्ष को लेकर पार्टी के अंदर रस्साकशी तेज हो गई है. इस पद के पहले पंक्ति के दावेदारों में भूपेंद्र यादव और जे. पी. नड्डा का नाम लिया जा रहा है. हालांकि यह भी चर्चा है कि भाजपा अध्यक्ष के लिए किसी अनजान या अप्रत्याशित चेहरे को भी आगे ले जाया जा सकता है.

जे. पी. नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पसंदीदा माना जाता है. उनके पास लोकसभा चुनाव के दौरान उप्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी. हालांकि यह भी कहा जाता है कि जिस तरह के भरोसेमंद व्यक्ति की तलाश इस पद के लिए की जा रही है उसमें जे. पी. नड्डा को भूपेंद्र यादव से काफी कड़ी टक्कर मिल सकती है.

इसकी वजह यह है कि बिहार के रण में भूपेंद्र यादव ने अपनी संगठल कला का कौशल मनवाया है. साथ ही पार्टी में उनकी ताकत बढ़ने का एक संकेत यह माना जा रहा है कि इस बार बिहार से नित्यानंद राय को कैबिनेट में जगह दी गई है. टिकट बंटवारे के समय गिरीराज सिंह ने सीधे आरोप लगाया था कि उनके संसदीय क्षेत्र को बदलने के पीछे नित्यानंद राय और भूपेंद्र यादव हैं.

दोनों ही यादव समुदाय से आते हैं और उन्होंने मिलकर उनका संसदीय क्षेत्र बदलवाया है. हालांकि इस गंभीर आरोपो के बाद भी जिस तरह से नित्यानंद राय कैबिनेट में आए हैं, उससे संकेत मिलता है कि भूपेंद्र यादव पार्टी के विश्वासपात्र हैं.

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह