लाइव न्यूज़ :

तीसरी बार फेरे लेंगे विजय माल्या, जानिए कौन हैं पिंकी लालवानी?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 30, 2018 12:41 IST

आजकल खबरें जोर पर है कि 62 वर्षीय विजय माल्या एक बार फिर से शादी करने वाले हैं। माल्या अपनी गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं। माल्या की यह तीसरी शादी होगी।

Open in App

नई दिल्ली(30 मार्च): किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या भारत से भागकर आजकल लंदन में रह रहे हैं। माल्या पर स्टेट बैंक से 9000 करोड़ रुपये का लोन वापस न करने के आरोप लगा हुआ है।

ऐसे में आजकल खबरें जोर पर है कि 62 वर्षीय विजय माल्या एक बार फिर से शादी करने वाले हैं। माल्या अपनी गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं। माल्या की यह तीसरी शादी होगी। माल्या पिंकी लालवानी के साथ वे तीन सालों से रिलेशन में है। इससे पहले समीरा तय्यबजी से उनकी पहली शादी हुई थी और फिर उन्होंने दूसरी शादी रेखा माल्या से 1993 में की थी, पिछली शादियों से उनके तीन बच्चे हैं।

 कौन हैं पिंकी लालवानी?

पिंकी लालवानी एक एयर होस्टेस हैं। कहा जा रहा है कि फिलहाल वह काम नहीं करती हैं। पिंकी 2011 में माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से वह बतौर एयर होस्टेस जुड़ी थीं। महज एक साल काम करने के बाद 2012 में ये कंपनी बंद हो गई थी। यहीं ये वह विजय माल्या के करीब आई थीं।  पूर्व एयर होस्टेस रहीं पिंकी और माल्या पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। 

हाल ही में इस कपल ने अपनी तीसरी एनिवर्सरी साथ में मनाई है। पिंकी उम्र में माल्या से काफी छोटी हैं। वह 30 साल के करीब की हैं और माल्या 62 साल के हैं। 2016 से ही दोनों लाइमलाइट में हैं, कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता रहा है। पिंकी और माल्या की उम्र में काफी अंतर है, फिर भी ये जोड़ी लंबी वक्स से साथ है। कहा जा रहा है कि विजय माल्या के बुरे दौर में पिंकी उनका सहारा बनीं। खबर के अनुसार वह माल्या के साथ हर्टफोर्डशायर स्थित बंगले में रहती हैं, जो लंदन से कुछ ही घंटे की दूरी पर है। 

माल्या का दूसरी पत्नी से नहीं हुआ है तलाक

विजय माल्या की पहली शादी एयर इंडिया की एयर होस्टेस रहीं समीरा तैय्यबजी से हुई थी, पहली पत्नी को तलाक देकर माल्या ने अपनी बचपन की दोस्त रेखा से साल 1993 में शादी की थी। अभी खास बात ये है कि रेखा को उन्होंने तलाक नहीं दिया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह रेखा को बिना तलाक दिए ही पिंकी से शादी करेंगे।

टॅग्स :विजय माल्याइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो