लाइव न्यूज़ :

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव कौन जीत रहा?, चुनाव पूर्व सर्वेक्षण प्रसारित करने पर कुछ ऑनलाइन समाचार चैनल के खिलाफ केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2025 14:18 IST

लुधियाना पश्चिम उपचुनावः सर्वेक्षण के प्रकाशन को मतदाताओं की धारणा और चुनाव प्रतिक्रिया को प्रभावित कर चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के रूप में देखा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देलुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। ऑनलाइन समाचार चैनल के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।

चंडीगढ़ः लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से जुड़े चुनाव पूर्व सर्वेक्षण कथित रूप से प्रसारित करने पर कुछ ऑनलाइन समाचार चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह सर्वेक्षण निर्वाचन आयोग के उन दिशा-निर्देशों का कथित उल्लंघन करते हुए प्रसारित किया गया जो प्रतिबंधित अवधि (मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले) के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जनमत सर्वेक्षणों के प्रकाशन या प्रसारण पर प्रतिबंध लगाते हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

इस तरह के सर्वेक्षण के प्रकाशन को मतदाताओं की धारणा और चुनाव प्रतिक्रिया को प्रभावित कर चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के रूप में देखा जाता है। इसमें कहा गया है, ‘‘प्रतिबंधित अवधि के दौरान सर्वेक्षण प्रकाशित करने के लिए ‘टर्न टाइम्स‘, जन हितैषी, ‘द सिटी हेडलाइंस’ और ‘ई न्यूज पंजाब’ जैसे ऑनलाइन समाचार चैनल के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।’’

विज्ञप्ति में बताया गया कि शिकायत की सामग्री के आधार पर, लुधियाना के साइबर अपराध पुलिस थाने ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 ए और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।

मतदान 19 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा और मतगणना 23 जून को होगी। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई है।

टॅग्स :उपचुनावपंजाबचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल