लाइव न्यूज़ :

Satish Chandra Dubey-Rajbhushan Chaudhary Modi New Cabinet: आखिर कौन हैं राजभूषण चौधरी और सतीश चंद्र दुबे, मोदी कैबिनेट में जगह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 21:08 IST

who is Rajbhushan Chaudhary and Satish Chandra Dubey Modi New Cabinet: बिहार में सबसे अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले पहले नेता बनकर राजभूषण चौधरी सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देwho is Rajbhushan Chaudhary and Satish Chandra Dubey Modi New Cabinet: राजभूषण को केंद्र में मंत्री बना कर भाजपा मल्लाह जाति को भागीदारी दी है।who is Rajbhushan Chaudhary and Satish Chandra Dubey Modi New Cabinet: 46 वर्षीय डॉक्टर राज भूषण चौधरी के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है।  who is Rajbhushan Chaudhary and Satish Chandra Dubey Modi New Cabinet: राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी इस बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। 

who is Rajbhushan Chaudhary and Satish Chandra Dubey Modi New Cabinet: केन्द्र सरकार में मंत्री बनाए गए राज भूषण चौधरी मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर पहली बार जीते हैं। मल्लाह जाति से जुड़े राजभूषण चौधरी पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने वीआईपी का दामन छोड़ कर भाजपा की दामन थामा था। बिहार में सबसे अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले पहले नेता बनकर राजभूषण चौधरी सामने आए हैं। इस लोकसभा चुनाव में इनसे अधिक वोटों के अंतर से बिहार में कोई भी नेता चुनाव नहीं जीता है।

राजभूषण को केंद्र में मंत्री बना कर भाजपा मल्लाह जाति को भागीदारी दी है। 46 वर्षीय डॉक्टर राज भूषण चौधरी के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है। चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं, भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी इस बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

ब्राह्मण चेहरा के तौर पर दुबे बिहार में भाजपा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सतीश चंद्र दुबे का जन्म 2 मई 1975 को हुआ था। वह इससे पहले 2010 में नरकटियागंज से बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। सतीश चंद्र दुबे का कार्यकाल सात जुलाई 2022 तक होगा। उनके विरोध में कोई भी खड़ा नहीं हुआ था।

न महागठबंधन की ओर से कोई उम्मीदवार था और न ही इसमें शामिल घटक दल की ओर से ही कोई प्रत्याशी खड़ा हुआ था। एनडीए में शामिल घटक दल जदयू ने भी उम्मीदवार देने में हाथ खड़े कर दिए थे। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में सतीश चंद्र दुबे भाजपा के टिकट पर वाल्मीकि नगर से जीते थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में यह सीट गठबंधन धर्म में जदयू के कोटे में चली गई थी। इसके बाद इन्हें लोकसभा में जाने का मौका नही मिल पाया।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहBJPबिहार लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनाव परिणाम 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती