लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है" तो राहुल गांधी ने जवाब में कहा, "भ्रष्ट है शिवराज की सरकार"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 1, 2023 07:36 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी दंगल में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी संघर्ष हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से सत्ता पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैंवहीं शिवराज के सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर को हवा दे रही हैशिवराज ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं, राहुल ने कहा भ्रष्ट है शिवराज सरकार

इंदौर: मध्य प्रदेश के सियासी दंगल में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी संघर्ष हो रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से सत्ता पाने के लिए और मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए एड़ी-चोटी का प्रयास कर रहे हैं, वहीं उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस पार्टी सत्ता विरोधी लहर को भुनाने की जुगत में लगी हुई है।

इसी नूरकुश्ती के क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते शनिवार को इंदौर में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने जनता के बीच भाजपा सरकार की पैरोकारी करते हुए कहा कि उनके कल्याण के लिए चल रही नीतियों को भविष्य में जारी रखने के लिए केवल भाजपा सरकार के पास आवश्यक संसाधन हैं।

शिवराज सिहं चौहान ने इंदौर में की जनसभा में कहा, ''मैं प्रदेश की जनता से पूछना चाहता हूं कि इंदौर में जितना विकास कार्य बीजेपी सरकार ने किया, क्या उतना कांग्रेस ने कभी भी अपने शासनकाल में किया। कांग्रेस के पास विकास का कोई विजन नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकारों में पैसा नहीं था लेकिन आज भाजपा के राज में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है।”

जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में मेट्रो रेल के पहले चरण की ट्रायल प्रक्रिया का उद्घाटन किया।

सीएम चौहान ने कहा, "आज मेरा दिल खुश है। हमारा इंदौर एक नए चरण में प्रवेश कर गया है। इंदौरवासियों मेट्रो तो बस शुरुआत है, हम सब मिलकर इंदौर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाएंगे। अब इंदौर के विकास की गति कम होने वाली नहीं है।"

वहीं शिवराज सिंह द्वारा कांग्रेस पर लगाये आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को शाजापुर में आयोजित एक रैली में भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार "भ्रष्टाचार का केंद्र" बनी हुई है और यही कारण है कि वो किसानों को उनकी फसलों के लिए उचित कीमत नहीं दे रही है।

राहुल गांधी ने न केवल शिवराज सरकार बल्कि केंद्र में मौजूद मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र ने जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं किए हैं और केंद्र सरकार में सचिव स्तर के पदों पर ओबीसी का बहुत कम प्रतिनिधित्व है।

उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकारें गरीबों के लिए काम करती हैं और लोगों से किए गए वादे निभाती हैं। जबकि भाजपा के काल में केवल भ्रष्टाचार होता है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानराहुल गांधीकांग्रेसBJPइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी