लाइव न्यूज़ :

जब ‘‘मिन्नाल मुरली’’ के निर्देशक ने गुरु सोमासुंदरम को हॉलीवुड फिल्म ‘‘जोकर’’ देखने की सलाह दी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:50 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर सुपरहीरो पर आधारित मलयालम फिल्म ‘‘ मिन्नाल मुरली’’ में शिबू (खलनायक)के किरदार के लिए प्रशंसा पा रहे अभिनेता गुरु सोमासुंदरम ने बताया कि फिल्म के निर्देशक बासिल जोसेफ ने उन्हें किरदार में ढलने के लिए हॉलीवुड की फिल्म ‘‘जोकर’’ देखने की सलाह दी थी।

सोमासुंदरम मानते हैं कि वह अमेरिकी फिल्मों के कायल हैं। वह कहते हैं कि निर्देशक की सलाह के बावजूद उन्होंने वर्ष 2019 में जोवाक्विन फीनिक्स अभिनीत फिल्म को नहीं देखने का फैसला किया, क्योंकि वह उससे प्रभावित नहीं होना चाहते थे।

उल्लेखनीय है कि ‘मिन्नाल मुरली’’ दो आम इंसानों की कहानी है जो आकाशीय बिजली से घिर जाते हैं और उसी रात उन्हें महामानव की शक्ति प्राप्त होती है। इनमें से एक सही रास्ते पर और दूसरा गलत रास्ते पर चल पड़ता हैं।

सोमासुंदरम (46) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘शूटिंग शुरू होने से पहले बासिल चाहते थे कि मैं ‘जोकर’ जैसी फिल्मों को देखूं। मैं जोआक्विन फीनिक्स का बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन मैंने कभी फिल्म नहीं देखी बल्कि मैंने फैसला किया कि जब तक शूटिंग चलेगी, मैं उनकी फिल्में नहीं देखूंगा क्योंकि मैं अभिनय की पश्चिमी शैली से प्रभावित नहीं होना चाहता था।’’

उन्होंने बताया कि उन्होंने मदुरै में कई पश्चिमी फिल्में सिनेमाहॉल में देखते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘ हॉलीवुड फिल्मों से मुझे विचार मिला है कि खलनायक हमेशा नायक के रास्ते में बाधा उत्पन्न करता है। लेकिन ‘मिन्नाल मुरली’’ में जैशन संभवत: शिबू के लिए कोई बाधा नहीं डालते बल्कि समाज उनके लिए कई बाधा खड़ी करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव