लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Payment: भारत में whatsapp pay की शुरुआत, चैटिंग के साथ अब भेज सकेंगे पैसे भी, जानिए कैसे करेगा ये काम

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2020 12:09 IST

WhatsApp Pay: भारत में WhatsApp Pay की शुरुआत हो गई है। वॉट्सऐप के जरिए आप किसी दूसरे वॉट्सऐप यूजर्स या फिर किसी के यूपीआई आईडी (UPI ID) में पैसा अब भेज सकते हैं। NPCI ने गुरुवार को इस संबंध में WhatsApp को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देवॉट्सऐप को यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की मंजूरी मिलीभारत में WhatsApp Payment दस भाषाओं में करेगा काम, इस क्षेत्र में फोन पे सहित पेटीएम और गूगल पे को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद

WhatsApp के भारत में मौजूद यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के जरिए भी भारत में मनी ट्रांसफर आसानी से अब किया जा सकेगा। वॉट्सऐप के जरिए आप किसी दूसरे वॉट्सऐप यूजर्स या फिर किसी के यूपीआई आईडी (UPI ID) में पैसा भेज सकेंगे।

वॉट्सऐप को यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिल गई है।

WhatsApp Payment की टेस्टिंग पहले ही भारत में हो चुकी है। हालांकि फिलहाल WhatsApp इसका विस्तार चरणबद्ध तरीके से करेगा। अभी 20 लाख यूजर्स ही इस सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। भारत में वैसे वॉट्सएप के 20 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं। ऐसे में वॉट्सऐप पे के लॉन्च होने से यूपीआई पेमेंट मार्केट में फोन पे, पेटीएम, गूगल पे आदि को भविष्य में कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp को तीन साल से था मंजूरी का इंतजार

WhatsApp को भारत में UPI बेस्ड पेमेंट की मंजूरी का इंतजार पिछले करीब तीन साल से था और कंपनी इसलिए इसके हर पहलू पर लगातार काम कर रही थी। मंजूरी मिलने के बाज फ़ेसबुक इंडिया हेड अजीत मोहन ने कहा, ‘भारत में WhatsApp पर पेमेंट लाइव हो चुका है और लोग WhatsApp के जरिए पैसे भेज सकेंगे। हम इससे उत्साहित हैं कि कंपनी भारत के डिजिटल पेमेंट शिफ्ट में योगदान दे सकेगी।'

WhatsApp Payment दस भाषाओं में, जानिए कैसे करेगा काम

भारत में WhatsApp Payment दस क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। अगर आपके वॉट्सऐप ऐप में पहले से ही पेमेंट का ऑप्शन है तो अब आप इसे यूज कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं है वॉट्सऐप अपडेट करके पेमेंट ऑप्शन चेक कर सकते हैं। नया फीचर ऐंड्रॉयड और iOS दोनों प्लैटफॉर्म्स पर यूजर्स को मिल रहा है। 

साथ ही इसके लिए वॉट्सऐप यूजर्स के लिए किसी UPI-सपॉर्टेड बैंक का डेबिट कार्ड होना जरूरी है। WhatsApp से केवल WhatsApp ही नहीं बल्कि किसी भी UPI सपोर्टेड ऐप में भी पैसे भेजे जा सकते हैं। 

मैसेजिंग एप फिलहाल पांच भारतीय बैकों के साथ काम कर रहा है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक और जीयो पेमेंट बैंक शामिल हैं। WhatsApp के अनुसार यूजर्स अब भारत में सभी 160 बैंकों में मनी ट्रांसफर कर सकेंगे।  

टॅग्स :व्हाट्सऐपगूगल पेफोनपेटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारत13 वाहनों के स्थान पर 8, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करेंगे, पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

भारतNEET-UG 2026 Cancelled: कौन है शुभम खैरनार? पेपर लीक मामले में नासिक से गिरफ्तार मेडिकल छात्र