लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता के घर का दौरा किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:34 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के संयुक्त निदेशक अनुराग के नेतृत्व में एजेंसी के अधिकारियों के एक दल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता अभिजीत सरकार के घर का दौरा किया और उनके परिजनों से बातचीत की। सीबीआई के सूत्रों ने यह जानकारी दी। विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के कुछ समय बाद ही दो मई को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई का दल यहां कांकुरगाछी इलाके में स्थित सरकार के घर पहुंचा और उनके परिवार के लोगों के साथ बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध में नौ मामले दर्ज किये हैं। एजेंसी ने जांच के लिए बंगाल के बाहर के अधिकारियों को नियुक्त किया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल में जांच के आदेश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज