लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में शाह के रोड शो से पहले हटाए गए BJP के पोस्टर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- 'नागवार हरकत दीदी को पड़ेगी भारी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2019 16:50 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि बंगाल सीएम ममता बनर्जी के गुंडों ने पोस्टर और रोड शो के लिए लगाए गए गुब्बारे निकाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसातवें और अंतिम चरण के मतदान पश्चिम बंगाल में 19 मई को होने हैं।घटना के बाद टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई है। 

लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल से सबसे ज्यादा हिंसा की खबरें सामने आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के पहले कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुछ पोस्टर उतार दिए गए हैं। पोस्टर के अलावा अमित शाह के रोड शो के लिए लगाए गए गुब्बारे भी फोड़े गए हैं। सूचना मिलते ही अमित शाह के रोड शो वाले इलाके में पुलिस बल पहुंची है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। घटना के बाद टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई है। 

बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि बंगाल सीएम ममता बनर्जी के गुंडों ने पोस्टर और रोड शो के लिए लगाए गए गुब्बारे निकाले हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसे बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ममता बनर्जी को धमकी भी दी है। कैलाश विजयवर्गीय ने घटना की वीडियो भी शेयर की है।  कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा है,  ''ये नागवार हरकत ठीक नहीं !!! BJP अध्यक्ष अमित शाह जी की कोलकाता रैली को फेल करने के लिए ममता सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। स्वागत मंच नहीं लगाने दिए गए और सड़क के दोनों और लगाए गुब्बारे और होर्डिंग भी TMC ने निकाल दिए हैं। ये राजनीतिक वैमनस्यता बहुत भारी पड़ेगी दीदी!''  

सातवें और अंतिम चरण के मतदान पश्चिम बंगाल में 19 मई को होने हैं। सातवें और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल में 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावअमित शाहटीएमसीकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार