लाइव न्यूज़ :

Weather Update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की, देखें सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2022 11:08 IST

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। सौराष्ट्र और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा कम दबाव बना हुआ है जो पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी की है 12 से 15 अगस्त के बीच मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी है

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग ने देश के हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा और अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि 13 से 15 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत अधिक बारिश हो सकती है। वहीं 12 से 15 अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम व त्रिपुरा में अधिक बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 12 से 15 अगस्त के बीच मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अत्यधिक भारी वर्षा होगी। वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कहीं कहीं भारी तो कहीं कहीं छुटपुट वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान समेत झारखंड, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

उधर, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। सौराष्ट्र और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा कम दबाव बना हुआ है जो पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती का क्षेत्र बना हुआ है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमहाराष्ट्रओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार