लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः विदा होने को मानसून, अब तक प्यासे हैं पांच जिले, मंदसौर, ग्वालियर, भिंड, दतिया और छतरपुर में कम बरसात

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 10, 2020 15:06 IST

प्रदेश में 1 जून से 10 सितंबर तक 884.4 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है जबकि इस अवधि की सामान्य बरसात 849.3 मिलीमीटर मानी जाती है। पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के जबलपुर, सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के 52 में से 5 जिलों मंदसौर, ग्वालियर, भिंड, दतिया और छतरपुर में  सामान्य से कम बरसात हुई है।जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश में मानसून विदा होने को तैयार है, लेकिन अब तक भी राज्य के 52 में से 5 जिलों मंदसौर, ग्वालियर, भिंड, दतिया और छतरपुर में  सामान्य से कम बरसात हुई है।

वैसे मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 4 फीसदी बरसात ज्यादा हो चुकी है। प्रदेश में 1 जून से 10 सितंबर तक 884.4 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है जबकि इस अवधि की सामान्य बरसात 849.3 मिलीमीटर मानी जाती है। पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के जबलपुर, सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के भोपाल में 25.8, पचमढ़ी में 20.4, सीधी में 15.6, इंदौर में 12, छिंदवाडा मेंं 14.4, सिवनी में 8.2, खजुराहो में 5.8 मिलीमीटर बरसात हुई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, देवास, रीवा, सतना, सागर एवं दमोह जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टग्वालियरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल