लाइव न्यूज़ :

आज देश के इन हिस्सों में धूल भरी आंधी और तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 17, 2018 05:41 IST

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी आ सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 मईः पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी तूफान का दौर गुरुवार को भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने आज देश में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ तूफान और धूलभरी आंधी आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ स्थानों पर कल धूल भरी आंधी आ सकती है।

गाइडलाइन में कहा गया है कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के भीतरी क्षेत्र, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर आंधी आने की पूरी आशंका है।

उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ तथा दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के पश्चिमी भाग के ऊपर चक्रवाती प्रवाह बना है । इससे राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

रविवार को आए आंधी-तूफान ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। कई जगह हादसों की खबरें आई थीं. अब मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिन संकट के बाद छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ तूफान आएगा।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारतधूल भरी आंधी ने उजाड़े कई आशियाने, आंधी-बारिश से 89 की मौत; मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार