लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-यूपी में सर्द हवाओं के साथ आगे भी छाए रहेंगे घने कोहरे, झारखंड-बिहार में बारिश से बढ़ सकती है ठंड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

By आजाद खान | Updated: February 11, 2022 08:21 IST

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में एक बार फिर से बारिश होने के आसार है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने कहा है कि कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।वहीं आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों को खराब मौसम देखने को भी मिल सकता हैं।ठंड के साथ भी कोहरे पड़ने के आसार है।

Weather Alert: मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, पिछले 2-3 दिनों से उत्तर भारत के लोगों को ठंड से तो राहत मिली है लेकिन ऐसे कई राज्य है जहां आने वाले दिनों में घने कोहरे के छाए रहने की अनुमान लगाया जा रहा है। झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में एक बार फिर से बारिश होने के आसार है और इससे ठंड के भी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली समेत यूपी में भी कोहरे के ठंड पड़ने के आसार है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों को खराब मौसम देखने को मिल सकता है। 

दिल्ली-हरियाणा में कैसे रहेंगे मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सर्द हवाएं बह सकती है। इसके साथ राजधानी से सटे राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं अगर हम बात करें बंगाल और अन्य राज्यों की तो यहां पश्चिमी झंझावत के कारण कई ऐसे इलाकों में भी बारिश होने के आसार है। हालांकि बारिश होने के बाद इन इलाकों में राहत नहीं क्योंकि इससे ठंड के बढ़ने की भी उम्मीद है। 

पंजाब को नहीं मिल सकती अभी ठंड से राहत

पंजाब में यह देखने को मिल रहा है कि ठंड के कारण वहां सुबह में कोहरे छाए रह रहे है। वहीं लोगों को ठंड से राहत दिन में मिल रही है उसके बाद फिर रात को सर्दी बढ़ जा रही है। फिलहाल मौसम के मिजाज को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि पंजाब के लोगों को ठंड से राहत इतनी जल्दी नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में आगले 2-3 दिनों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो तीन दिनों में पहाड़ी इलाके जैसे जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का भी अनुमान है। 

 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमNew Delhiपंजाबउत्तर प्रदेशबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल