लाइव न्यूज़ :

मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा, सीएम ममता ने कहा-आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं,कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2026 17:59 IST

आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा ड्रामा करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा।कोई भी कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं होती। बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी, पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी और अन्य लोग भारत के चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचकर मुलाकात की और कई मुद्दे पर चर्चा की। चुनाव आयोग के ऑफिस से बाहर आकर सीएम ममता ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं। मैं बहुत लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में शामिल हूं। मैं 4 बार मंत्री और 7 बार सांसद रही हूं। मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा।

मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं क्योंकि कोई भी कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं होती। एक दिन आपको जाना ही होगा... बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा ड्रामा करती हैं। यहां आकर भी ड्रामा किया। सुबह बोला कि दिल्ली पुलिस बंगाल भवन के अंदर एक-एक रूम में जाकर पूछताछ कर रही थी। हमने उनसे कहा कि आप CCTV फुटेज निकालकर दिखाइए कि दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी। पुलिस ने बनर्जी की हिफाजत के लिए बहुत अच्छा इंतेजाम किया है। बनर्जी इसे पश्चिम बंगाल समझ रही हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगदिल्लीटीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल