लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कई सालों से जान भी ले रहे हैं और जख्म भी दे रहे हैं अखरोट के पेड़, पेड़ से गिरने पर तीन सालों में 16 की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 27, 2023 12:16 IST

करीब सवा सौ करोड़ के अखरोट के बाजार में अखरोट को एकत्र करना कोई आसान कार्य नहीं है।

Open in App

श्रीनगर: यह जान कर आप हैरान होंगे की कश्मीर में पेड़ भी कश्मीरियों की जानें ले रहे हैं। यह सच है कि अखरोट के पेड़ अक्सर जानलेवा बन जाते हैं और उन पर चढ़ने वाले कश्मीरी जमीन पर गिर कर जान गंवा दे रहे हैं।

आज भी अनंतनाग में एक कश्मीरी साहिल बट की इसी तरह जान चली गई है। वैसे यह कोई पहला हादसा नहीं था कश्मीर में बल्कि पिछले तीन सालों में अखरोट के पेड़ों से गिर कर जान गंवाने वालों की संख्या 16 को पार कर चुकी है।

सबसे अधिक मौतें वर्ष 2021 में हुई थी। जब 6 ने जान गंवा दी। अखरेट के पेड़ से गिर कर कश्मीरी सिर्फ जान ही नहीं गंवा रहे हैं बल्कि कईयों के सिर भी फूट चुके हैं, कईयों की हड्डियां भी टूट चुकी हैं और कई बिस्तर पर जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

दरअसल कश्मीर में प्रतिवर्ष 2.66 लाख मीट्रिक टन अखरोट 90 हजार हेक्टर भूमि पर उगाया जाता है। कश्मीर में जितना भी ड्राई फ्रूट पैदा होता है उसमें 98 प्रतिशत स्थान अखरोट का है। और इस समय अखरोट के पेड़ों से फलों को एकत्र करने का सीजन चल रहा है।

करीब सवा सौ करोड़ के अखरोट के बाजार में अखरोट को एकत्र करना कोई आसान कार्य नहीं है। तीस से 40 फुट की ऊंचाई वाले पेड़ों पर बिना किसी रस्सी और सुरक्षा उपकरणों के चढ़ कर फलों को एकत्र करने का जोखिम ही अब कश्मीरियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। 

हालांकि कश्मीर में नए बने हुए इस व्यावसायिक खतरे से निपटने को बागवानी विभाग कई बार कार्यशलाओं का भी आयोजन कर चुका है तथा कश्मीरियों को सुरक्षा प्रबंध करने की ताकिद भी कर चुका है पर किसी ने भी विभाग की चेतावनियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन पेड़ों से गिर कर होने वाली मौतों और चोटों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज