लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 09:50 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 दिसंबर कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को 109 तालुकाओं की 2,709 पंचायतों के लिए मतदान जारी है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि 20,728 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

अधिकांश स्थानों पर मतदान ने अभी तक गति नहीं पकड़ी है लेकिन मतदान अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह दोपहर तक गति प्राप्त कर लेगा और दिन के अंत तक अच्छा मतदान होगा।

अधिकारियों के अनुसार, 39,378 सीटों के लिए 1,05,431 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि कुल 3,697 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

कोविड​​-19 महामारी के बीच चुनाव हो रहा है, और ऐसे में जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या संक्रमितों के प्राथमिक/द्वितीय संपर्क में आए हैं, वे मतदान के अंतिम घंटे में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

महामारी को देखते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम को अनिवार्य किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर रखे गए हैं।

प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से घटाकर 1,000 तक सीमित कर दी गई है।

चुनाव के सुरक्षित संचालन के लिए लगभग 80,000 पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

उनके अलावा, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

राज्य में 22 दिसंबर को पहले चरण में 117 तालुकाओं में 3,019 पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना 30 दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी