लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिग्विजय सिंह से पूछा, राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आतंकी हमला?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2019 16:56 IST

वीके सिंह ने कहा कि पीओके में भारत की ओर से की गई कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि सिर्फ एक जगह पर ही हमला किया गया था. टारगेट को केयरफुली सेलेक्ट किया गया और ये टारगेट सिविल एरिया से काफी दूर था.

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि आज सुबह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने पांच ट्वीट किए.योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं.

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक का सबूत मांगे जाने पर झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि मैं दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं कि राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आतंकी हमला? 

उन्होंने कहा कि पीओके में भारत की ओर से की गई कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि सिर्फ एक जगह पर ही हमला किया गया था. टारगेट को केयरफुली सेलेक्ट किया गया और ये टारगेट सिविल एरिया से काफी दूर था. उल्लेखनीय है कि आज सुबह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने पांच ट्वीट किए. एक ट्वीट पर उन्होंने लिखा कि एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है, जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं कि 300 आतंकवादी मारे गए. भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मरे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं. देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है? 

अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा है कि हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है. सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं. हम उनका सम्मान करते हैं. वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि किंतु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी “एयर स्ट्राईक" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है, जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है. चौथे ट्वीट में उन्होंने कहा कि मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का. 

सवाल उन बिलखती बहनों का है, जिन्होंने अपने भाई खोये हैं सवाल उस मां का है जिसके लाडले की शहादत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है. इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे? पांचवें ट्वीट में उन्होंने कहा कि आप, आपके वरिष्ट नेता व आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है. देश का हर नागरिक भारतीय सेना व समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है. 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहजनरल वीके सिंहभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज