भोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

By संदीप दाहिमा | Updated: May 16, 2026 17:49 IST2026-05-16T17:39:36+5:302026-05-16T17:49:32+5:30

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्णय पर कहा, "जहां तक भोजशाला का प्रकरण है, उसमें थोड़ा अध्ययन करने की आवश्यकता है। उसके दो-तीन कारण हैं।

Digvijaya Singh on Bhojshala Asi Report statement | भोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

भोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

Highlightsभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह- ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला‘भोजशाला प्रकरण में अध्ययन की जरूरत’, बोले दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्णय पर कहा, "जहां तक भोजशाला का प्रकरण है, उसमें थोड़ा अध्ययन करने की आवश्यकता है। उसके दो-तीन कारण हैं। पहला कारण यह कि ये ASI द्वारा संरक्षित स्मारक है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक के अंदर पूजा का कोई प्रावधान कानूनन तौर पर नहीं है। अब ये बात सामने आई कि यह स्मारक भोजशाला है या मंदिर है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसका सर्वे किया था और उस समय जब उमा भारती मुख्यमंत्री थीं...

तब सरकारी वकील ने जब ASI की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी तो उसमें इस बात का उल्लेख किया गया था कि यहां पर मंदिर का कोई प्रमाण नहीं मिला है... बाबरी मस्जिद गिरने के बाद नरसिम्हा राव ने यह कानून बना दिया था कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद को छोड़कर अन्य मंदिर या मस्जिद का कोई बदलाव नहीं होगा। गुप्त रूप से भाजपा के पास केवल हिंदू-मुसलमान के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है। गरीब महंगाई से मरा जा रहा है... पूरी तरह से लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है..."

English summary :
Digvijaya Singh on Bhojshala Asi Report statement


Web Title: Digvijaya Singh on Bhojshala Asi Report statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे