लाइव न्यूज़ :

1 मार्च से बदलने वाला है तिरुपति मंदिर के दर्शन का तरीका, शुरू हो रही है चेहरे की पहचान प्रणाली, जानें इसके फायदे-पूरा डिटेल

By आजाद खान | Updated: February 22, 2023 09:35 IST

आपको बता दें कि तिरुमाला में लगभग सात हजार ठहरने के जगह है जिसमें से एक हजार रिजर्व रहता है। इसके बाद छह हजार जगहों को भक्तों के लिए छोड़ा गया है और इसमें यहां आने वाले तीर्थयात्री ठहरते है।

Open in App
ठळक मुद्देतिरुपति मंदिर को लेकर एक खबर सामने आई है। मंदिर में 1 मार्च से चेहरे की पहचान प्रणाली शुरू होने जा रही है। इससे तीर्थयात्रियों को मंदिर का दर्शन और ठहरने के जगह को सही से मुहैया कराने में सुविधा होगी।

अमरावती: दुनिया भर में मशहूर भगवान वेंकटेश्वर मंदिर (Lord Venkateswara Temple) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर 1 मार्च से चेहरे की पहचान प्रणाली (facial recognition system) को चालु करने जा रहा है। इस सिस्टम के चालु होने से उन लोगों को फायदा पहुंचेगा जो मंदिर में दर्शन करने जाते है और वहां ठहरते है। 

फिलहाल इस सिस्टम को अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस सिस्टम को चालु करने के पीछे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। 

मंदिर की वेबसाइट पर क्या जानकारी दी गई है

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में तिरुपति (Tirupati) में स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को लेकर इसके वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है कि ट्र्स्ट 1 मार्च से चेहरे की पहचान प्रणाली की सुविधा को शुरू कर रहा है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए वेबसाइट में कहा गया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम 1 मार्च से वैकुंठम 2 और AMS सिस्टम में प्रायोगिक आधार पर फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने जा रहा है।

इसे शुरू करने को लेकर यह कहा गया है कि इस सिस्टम के कारण बिना टोकन का दर्शन हो पाएगा साथ ही इसके जरिए रहने के लिए भी सुविधा प्रदान करने में आसानी हो सकती है। यही नहीं 'सर्व दर्शन कॉम्प्लेक्स और कॉशन डिपॉजिट रिफंड काउंटर' को लेकर भी वेबसाइट में जिक्र किया गया है और कहा गया है कि इस काउंटर पर टोकन के लिए भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

गौर करने वाली बात यह है कि तिरुमाला में भक्तों के रहने के लिए सात हजार आवासीय सुविधाएं है। इन आवासीय सुविधाओं में एक हजार सुविधाएं रिजर्व रहती है और बाकी के बचे आवासीय सुविधाएं आम भक्तों के लिए है।  

दुनिया का है सबसे अमीर मंदिर

बता दें कि भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर को लेकर यह दावा किया जाता है कि यह मंदिर दुनिया की सबसे अमीर मंदिर है। यहां पर हर साल करीब 2.5 करोड़ भक्त दर्शन के लिए आते है। ऐसे में ये भक्त भगवान को भारी चढ़ावा भी चढ़ाते है। मंदिर में भक्त कैश के साथ सोना भी चढ़ाते है। 

ध्यान देने वाली बात यह है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने 1993 में अपनी शुद्ध संपत्ति को घोषित किया था और बताया था कि उसकी कुल संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रुपए है 

टॅग्स :Tirupatiआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण